खेलताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक का शानदार प्रदर्शन, दूसरा स्थान किया हासिल

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक का शानदार प्रदर्शन, दूसरा स्थान किया हासिल

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक का शानदार प्रदर्शन, दूसरा स्थान किया हासिल

टोक्यो। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने ओलंपिक खेलों में शानदार शुरूआत की। दूसरे दिन गुरुवार को 6-अंडर 66 का स्कोर हासिल करके दूसरा स्थान पर पहुंच गईं। 5 साल पहले रियो ओलंपिक में गोल्फ जगत का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाली अदिति अशोक दूसरे स्थान पर हैं।

इस मुकाबले में अदिति अशोक से मेडेलीन सगस्ट्रॉम एक स्ट्रोक पीछे हैं, जो वर्तमान में 9-अंडर पर है। बीते दिनों बेंगलुरु में जन्मीं अदिति अशोक ने 4-अंडर 67 का स्कोर करके दूसरा स्थान हासिल कर लिया था और वह नंबर एक गोल्फर नैली कोरडा के साथ दूसरे स्थान पर रहीं थीं।

मुकाबले के बाद अदिति अशोक ने बताया था कि मैने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया। मुझे लगा नहीं था कि इतना स्कोर कर पाऊंगी। अदिति अशोक बुधवार को टॉप स्कोरर बन सकती थीं लेकिन वह दूसरे स्थान पर रहीं। 5 साल की उम्र में गोल्फ के प्रति उत्साह पैदा करने वाली अदिति अशोक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इतना ही नहीं अदिति अशोक साल 2017 में एलपीजीए टूर में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय गोल्फर बनी थीं।

 

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!