World Environment Day: लोकसभा अध्यक्ष ने किया पौधारोपण, कहा- विश्व के समक्ष जलवायु परिवर्तन एक गंभीर चुनौती
World Environment Day: लोकसभा अध्यक्ष ने किया पौधारोपण, कहा- विश्व के समक्ष जलवायु परिवर्तन एक गंभीर चुनौती

आज विश्व पर्यावरण दिवस है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संसद भवन परिसर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज विश्व के समक्ष जलवायु परिवर्तन एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की भी अपील की। अपने बयान में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि आज के दिन हम जल, जंगल, जमीन को सहेजने का संकल्प करें। उन्होंन लोगों से प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की भी अपील की।
लोकसभा अध्यक्ष ने क्या कहा
बिरला ने कहा कि आज विश्व के समक्ष जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें इसी चुनौती की याद दिलाता है। प्रकृति के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम जल, जंगल, जमीन को सहेजने का संकल्प करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा और हर तरह के प्रदूषण को दूर करें। इसके साथ ही उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का संकल्प दोहराया। वहीं, अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों के बीच विश्व पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है कि प्रकृति के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
ओम बिरला ने आगे कहा कि आज के दिन हम जल, जंगल, जमीन को सहेजते हुए पर्यावरण की रक्षा, हर तरह के प्रदूषण को दूर करने और प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का संकल्प दोहराएं। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों से स्वच्छ, जैव विविधता से भरपूर तथा सुंदर ग्रह के लिए अपनी दैनिक गतिविधियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने का आग्रह किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों से यह आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत वर्तमान आवश्यकताओं और भविष्य के दृष्टिकोण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के लिए एक स्पष्ट रोडमैप के साथ आगे बढ़ रहा है।