राष्ट्रीय

Tarot Card Learning: जानिए टैरो कार्ड से कैसे लगाएं भविष्य का पता, आप भी आसानी से सीख सकते हैं ये कला

Tarot Card Learning: जानिए टैरो कार्ड से कैसे लगाएं भविष्य का पता, आप भी आसानी से सीख सकते हैं ये कला

अक्सर आपके मन में भी यह सवाल आता होगा कि टैरो कार्ड से भविष्य कैसे देखा जा सकता है। क्या आप भी टैरो कार्ड के जरिए अपना भविष्य देख सकते हैं। क्या आप स्वयं टैरो कार्ड की रीडिंग कर सकते हैं। अगर आपके मन में भी यह सवाल आता है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको इस आर्टिकल में यह बताने जा रहे हैं कि टैरो रीडिंग कैसे काम करता है और आप अपने टैरो कार्ड को खुद कैसे पढ़ सकते हैं। बता दें कि ज्योतिष विषय में रुचि रखने वाले व्यक्ति के लिए टैरो रीडिंग बेहद आसान होती है। इसमें कार्ड्स देखकर आगे की जिंदगी के बारे में पता किया जाता है।

कैसे देखते हैं भविष्य

जिस तरह से ज्योतिष आपकी जन्मतिथि के आधार पर भविष्य की जानकारी देता है। ठीक उसी प्रकार टैरो कार्ड रीडिंग पद्धति से भी भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। लेकिन टैरो कार्ड से भविष्य के बारे में कैसे जानकारी जुटाई जाती है, उससे पहले यह जानना जरूरी होता है कि टैरो कार्ड्स कितने प्रकार के होते हैं। जब हम कोई टैरो कार्ड उठाते हैं तो हमारे अंदर एक ऊर्जा पैदा होती है। फिर वह ऊर्जा सकारात्मक हो या नकारात्मक। इसी ऊर्जा के आधार पर टैरो कार्ड से भविष्य के बारे में जानकारी जुटाई जाती है।

जानिए कितने प्रकार के होते हैं टैरो कार्ड्स

जब हमारे शरीर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है तो उसी के प्रभाव का वर्णन किया जाता है। बता दें कि टैरो कार्ड्स में ताश के पत्तों जैसे पत्ते होते हैं। इनकी कुल संख्या 72 होती है। जिनमें से 22 पत्ते मेजर अरकाना होते हैं और 50 पत्ते माइनर अरकाना होते हैं। जिस प्रकार ताश के पत्ते 4 तरह के होते हैं। ठीक उसी तरह टेरो में भी 4 तरह की सीरीज होती है।

1.वांड्स

2.कप्स

3.स्वोर्ड्स

4.पेंटाकल्स

टैरो कार्ड्स से करें भविष्यवाणी

आप सभी ने अपने बचपन में बहुत सारी कहानियां सुनी होंगी। उनमें आपने राजा, रानी, परियां, मंत्री, देवदूत, राक्षस आदि के बारे में भी सुना होगा। कहानी सुनने के दौरान जिस तरह से हम कल्पना किया करते थे। उसी तरह टैरो कार्ड पढ़ने के लिए भी कल्पना शक्ति का होना बहुत जरूरी है। ऐसे में कार्ड से भविष्य के बारे में जानने के लिए सबसे पहले किसी एक कार्ड को उठाएं। उसको थोड़ी देर हाथ में पकड़कर ध्यान से देखें और उसके विषय में सोंचे। अब आपके मन में जो भी कल्पना आ रही हो, उसे किसी पेपर पर लिख लें। अब देखें कि आपने किस तरह की बातें लिखी हैं। इसी आधार पर टैरो कार्ड्स के जरिए भविष्य के बारे में बता लगाया जाता है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!