The Kerala Story की सफलता का अंजाम भुगत रहीं Adah Sharma! सोशल मीडिया लीक हुई पर्सनल डिटेल
The Kerala Story की सफलता का अंजाम भुगत रहीं Adah Sharma! सोशल मीडिया लीक हुई पर्सनल डिटेल

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की अपार सफलता के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री की जहाँ एक तरफ जमकर तारीफ हो रही है। वहीं दूसरी तरह फिल्म में अभिनेत्री को उनके अभिनय के लिए ट्रोल भी किया जा रहा है। ट्रोलर्स अदा पर इस्लाम धर्म को बदनाम करने का आरोप लगा रहे हैं। अब इन के बीच खबर आयी है कि सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की कांटेक्ट डिटेल लीक हो गयी है। इतना ही नहीं ये जानकारी लीक करने वाले यूजर्स ने अभिनेत्री का फोन नंबर भी लीक करने की धमकी दी है।
झामुंडा बोलते (@jhamunda_bolte) नाम के एक सोशल मीडिया यूजर्स ने बुधवार को अदा शर्मा की निजी जानकारी लीक कर दी। बता दें, अदा की जो जानकारी सोशल मीडिया पर लीक की गयी है वो पुरानी है। यूजर्स ने अभिनेत्री का नया फोन नंबर भी लीक करने की धमकी दी। अदा की डिटेल लीक होते ही उनके फैंस ने यूजर्स के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए साइबर सेल और हैदराबाद और मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल को कमेंट सेक्शन में टैग करना शुरू कर दिया। ताजा जानकारी के अनुसार, अदा की जानकारी लीक करने वाले यूजर्स का सोशल मीडिया हैंडल डिएक्टिवेट हो गया है। हालाँकि, यूजर्स द्वारा शेयर किया गया पोस्ट अभी भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। जानकारी के लिए बता दें, अभिनेत्री ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।