ब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Karnataka में कमाल कर गई भारत जोड़ो यात्रा, जिन 20 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी थी, उनमें से 15 पर मिली है कांग्रेस को जीत

Karnataka में कमाल कर गई भारत जोड़ो यात्रा, जिन 20 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी थी, उनमें से 15 पर मिली है कांग्रेस को जीत

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जबरदस्त जीत हासिल हुई है। कांग्रेस ने राज्य में इतिहास बनाया है और 136 सीटों पर अपना परचम लहराया है। कर्नाटक में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच था। भाजपा को राज्य में बड़ा झटका लगा है। इसके साथ ही भाजपा के लिए दक्षिण भारत और दूर होता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस की जीत को लेकर तरह-तरह की विवेचनाए हो रही हैं। आज की जीत के बाद कांग्रेसी नेता जबरदस्त तरीके से भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र कर रहे हैं। कांग्रेस की भारत छोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक चली थी जिसका नेतृत्व राहुल गांधी ने किया था। कर्नाटक में भी यह भारत जोड़ो यात्रा 20 विधानसभा क्षेत्र से गुजरी थी। सबसे खास बात यह है कि इन 20 में से 15 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। यही कारण है कि कांग्रेस अब कर्नाटक विजय को भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ रही है।

इन 20 में से जनता दल (सेक्युलर) को तीन और भारतीय जनता पार्टी ने दो सीट पर जीत दर्ज की हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में इन 20 सीट में से कांग्रेस को सिर्फ पांच सीट पर ही जीत मिली थी। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का यह भी मानना है कि इस यात्रा ने कर्नाटक में कांग्रेस के लिए ‘संजीवनी’ का काम किया और कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा किया, जो चुनावी जीत में मददगार रही। कांग्रेस के मुताबिक, उसकी यात्रा कर्नाटक के 20 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी थी उनमें से 15 सीट कांग्रेस ने जीती है। इनमें बेल्लारी जिले की बेल्लारी एवं बेल्लारी शहर विधानसभा सीट, चामराजनगर जिले की गुंडुलपेट विधानसभा सीट, चित्रदुर्ग जिले की हिरियूर एवं मोलकालामुरू विधानसभा सीट और मांड्या जिले की मेलुकोट (सहयोगी), नागमंडगला और श्रीरंगपटना विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

इसके साथ ही मैसुरू जिले की नांनजनगौड़ एवं वरुणा, रायचूर जिले की रायचूर ग्रामीण विधानसभा सीट, तुमकुरू जिले की गुब्बी और सीरा विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मांड्या जिले में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हिस्सा बनी थीं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के संगठन के लिए संजीवनी रही। इस यात्रा से पार्टी संगठन और एकजुटता को ताकत मिली तथा कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा हुआ। आपको बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने पिछले साल सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी। यात्रा 30 सितंबर को चामराजनगर जिले से कर्नाटक में दाखिल हुई थी और यह करीब 22 दिनों तक प्रदेश में रही।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!