राष्ट्रीय

Gautam Gambhir ने दिखाई दरियादिली, पूर्व भारतीय क्रिकेटर की ऐसे की मदद, हो रही तारीफ

Gautam Gambhir ने दिखाई दरियादिली, पूर्व भारतीय क्रिकेटर की ऐसे की मदद, हो रही तारीफ

Gautam Gambhir ने दिखाई दरियादिली, पूर्व भारतीय क्रिकेटर की ऐसे की मदद, हो रही तारीफ
देश में आईपीएल का रोमांच जबरदस्त तरीके से चल रहा है। हालांकि, आईपीएल के दौरान गौतम गंभीर की आक्रामकता की खूब चर्चा हो रही है। इन सबके बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल शर्मा के लिए गौतम गंभीर किसी मसीहा से कम नहीं है। दरअसल, भारत के पूर्व लेग स्पिनर राहुल शर्मा ने अपनी बीमार सास की समय पर मदद करने के लिए विश्व कप विजेता पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का शुक्रिया अदा किया है। राहुल शर्मा ने कहा कि ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी सास की हालत गंभीर थी और उन्होंने पिछले महीने कई बार कोशिश की।

राहुल ने ट्वीटर पर लिखा कि पिछला महीना बहुत कठिन था, मेरी सास को ब्रेन हेमरेज हुआ था। वह गंभीर हालत में थी। गौतम गंभीर पाजी और उनके पीए गौरव अरोड़ा का शुक्रिया जिन्होंने इतनी मुश्किल घड़ी में मेरी मदद की। उन्होंने कम समय में सर्वश्रेष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट और अस्पताल प्रदान किया और सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है। अब वह बिल्कुल ठीक है। इसके साथ ही राहुल शर्मा ने उस निजी अस्पताल को भी धन्यवाद दिया जहां उनकी सास का इलाज किया गया था। राहुल शर्मा ने अपनी सास की सर्जरी से उबरने की तस्वीरें भी साझा कीं। गौतम गंभीर की अब खूब तारीफ हो रही है।

अगस्त 2022 में सभी प्रकार के क्रिकेट से संन्यास लेने वाले राहुल ने 2011 और 2012 के बीच भारत के लिए 4 एकदिवसीय और 2 टी20 मैच खेले। पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले राहुल चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, पुणे वारियर्स इंडिया और डेक्कन चार्जर्स के लिए आईपीएल में खेले। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब गौतम गंभीर ने किसी जरूरतमंद की मदद की है। गौतम गंभीर दिल्ली में लगातार जन रसोई के जरिए गरीबों को सस्ता खाना मुहैया कराते हैं। इसके अलावा जब कोरोना वायरस अपने चरम पर था तब उन्होंने दिल्ली में कई लोगों की मदद की थी। 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया था। चुनाव जीतकर वह सांसद बने। इसके बाद लगातार वह अपने क्षेत्र की जनता के लिए सक्रिय रहते हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!