राष्ट्रीय

Karnataka Election 2023: बैंगलोर दक्षिण विधानसभा सीट पर देखने को मिलेगा त्रिकोणीय मुकाबला, समझें यहां का समीकरण

Karnataka Election 2023: बैंगलोर दक्षिण विधानसभा सीट पर देखने को मिलेगा त्रिकोणीय मुकाबला, समझें यहां का समीकरण

कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 10 मई को मतदान किया जाएगा। वहीं इन मतदानों के परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। हाई-ऑक्टेन कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। कर्नाटक के बेंगलुरु शहरी जिले और बेंगलुरु क्षेत्र में एक राज्य विधानसभा/विधानसभा क्षेत्र है। यह बैंगलोर ग्रामीण संसदीय/लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है।

बता दें कि इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 5,81,422 वोटर हैं। जिनमें सामान्य वोटर, NRI वोटर और सेवा वोटर शामिल हैं। सामान्य वोटरों में 3,11,427 पुरुष, 2,69,878 महिलाएं और 103 अन्य हैं। वहीं साल 2013 के विधानसभा कर्नाटक विधानसभा चुनावों में 30,162 मतों (12.03%) के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। जो कुल मतदान का 40.76% था। साल 2013 में इस सीट पर 56.03% मतदान हुआ था।

देखने को मिलेगा त्रिकोणीय मुकाबला

वहीं साल 2008 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 34,135 वोटों (20.43%) के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की। साल 2018 में इस सीट पर चुनाव में 54.49% मतदान हुआ था। इस बाद यानी की साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बेंगलुरु दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक एम कृष्णप्पा को चुनाव लड़ने के लिए चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि आम आदमी पार्टी ने इस सीट से अशोक मृत्युंजय को अपना उम्मीदवार बनाया है, जेडीएस से राजगोपाल रेड्डी चुनाव मैदान में हैं।

चौथी बार मैदान में कृष्णप्पा

साल 2018 में विधानसभा चुनाव में बीजेपी के एम कृष्णप्पा ने 152,469 वोटों इस सीट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस के आरके रमेश इस सीट से विधायक पद की दौड़ में दूसरे स्थान पर थे। वहीं जेडीएस के आर प्रभाकर रेड्डी इस सीट पर तीसरे स्थान से थे। जेडीएस के आर प्रभाकर रेड्डी इस सीट से साल 2018 में सिर्फ 36,164 वोट हासिल करने में सफल रहे थे। भाजपा ने साल 2013 में कर्नाटक विधानसभा चुनावों में 30,162 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। वहीं बीजेपी के एम कृष्णप्पा ने इस सीट से लगातार 3 बार जीत दर्ज की है। इस बार वह चौथी बार चुनावी मैदान में उतरेंगे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!