30 साल में मार दिए लाखों शिया, मौलाना कल्बे जवाद ने इस्लामिक देशों के नेता कहे जाने वाले सऊदी अरब पर उठाए गंभीर सवाल
30 साल में मार दिए लाखों शिया, मौलाना कल्बे जवाद ने इस्लामिक देशों के नेता कहे जाने वाले सऊदी अरब पर उठाए गंभीर सवाल

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि पिछले 25-30 वर्षों में, न केवल पाकिस्तान में बल्कि अफगानिस्तान, नाइजीरिया, सऊदी अरब और इराक में लाखों शिया मारे जा रहे हैं। कोई अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा नहीं है और न ही संयुक्त राष्ट्रों द्वारा कोई हस्तक्षेप है। दुख की बात तो यह है कि खुद को इस्लामिक देशों का नेता कहने वाला सऊदी अरब खुलेआम इन आतंकवादियों का समर्थन करता है।
पाकिस्तान की जियो न्यूज के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी कुर्रम तहसील में कम से कम सात शिक्षक मारे गए। स्थानीय पुलिस ने कहा कि अज्ञात बंदूकधारियों ने सरकारी हाई स्कूल तारी मंगल के स्टाफ रूम में शिक्षकों को गोली मार दी। पाराचिनार में एक अन्य घटना में, चलती गाड़ी में एक शिक्षक की मौत हो गई – एक दिन में मारे गए शिक्षकों की कुल संख्या आठ हो गई।
पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी कबायली जिले में निशाना बनाकर की गई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में आठ स्कूली शिक्षकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह हमले संभावित सांप्रदायिक हिंसा के हो सकते हैं। पुलिस के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में ऊपरी कुर्रम जनजातीय जिले के पाराचिनार मुख्यालय में शालोजान रोड पर कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने तेरी मेंगल जनजाति (सुन्नी जनजाति) से संबंध रखने वाले मुहम्मद शरीफ नामक एक शिक्षक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।