राष्ट्रीय

अंडमान से सिर्फ 60 किमी की दूरी पर चीन कर रहा कुछ ऐसा, भारत ने सीक्रेट जानकारी के साथ म्यांमार से की बात

अंडमान से सिर्फ 60 किमी की दूरी पर चीन कर रहा कुछ ऐसा, भारत ने सीक्रेट जानकारी के साथ म्यांमार से की बात

चीन जितने शातिर मुल्क है उतनी ही उसकी मंशा भी खतरनाक है। अपने हर पड़ोसी देश के भीतर विस्तारवाद की मंशा लिए घुसपैठ की कोशिश में लगा रहने वाला चीन भारत को परेशान करने के लिए भी लगातार कोई न कोई हरकतें करता ही रहता है। श्रीलंका हो या नेपाल, भूटान हो या म्यांमार चीन भारत के पड़ोसी देशों को अशांत कर उनका फायदा उठाने की फिराक में रहता है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन म्यांमार के अंदर भी जासूसी बेस बनाने जा रहा है। ब्लाूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अधिकारियों ने खुलासा किया है कि भारत ने हाल के महीनों में चीन के खुफिया बेस को लेकर मिली सीक्रेट जानकारी के साथ म्यांमार से बात की है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले भारतीय अधिकारियों के अनुसार, भारत ने हाल के महीनों में खुफिया जानकारी के साथ म्यांमार से बात की है। इसमें बताया गया है कि चीन बंगाल की खाड़ी में एक दूरस्थ द्वीप पर एक निगरानी चौकी बनाने की कोशिश में लगा है। विभिन्न स्तरों पर भारत सरकार के प्रतिनिधियों ने म्यांमार के समकक्षों के साथ सैटेलाइट पिक्चर्स शेयर की है। उन्होंने कहा कि चीनी श्रमिकों को हिंद महासागर में कोको द्वीपों पर एक पोस्ट का निर्माण करते हुए कैप्चर किया गया है।

अधिकारियों ने संवेदनशील चर्चा करते हुए पहचान न जाहिर करने की शर्त पर बताया है कि चीन हवाई पट्टी का विस्तार करते हुए भी देखा है।

भारत सरकार के पास जो जानकारी है, उसके अनुसार चीन बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप पर निगरानी चौकी बनाने में म्यांमार की मदद कर रहा है। कहने के लिए ये बेस म्यांमार बना रहा है। लेकिन चीनी मदद के बाद इस बेस को बनाने के पीछे का मकसद आसानी से समझा जा सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत सरकार ने विभिन्न स्तरों पर म्यांमार के प्रतिनिधियों के सामने इस मुद्दे को उठाया है और सैटेलाइट तस्वीरें उन्हें सौंपी हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!