राष्ट्रीय

बीबीसी के दिल्ली स्थित दफ्तर पर आयकर विभाग का छापा, कर्मचारियों के फोन ज़ब्त, कांग्रेस ने अघोषित आपातकाल बताया

बीबीसी के दिल्ली स्थित दफ्तर पर आयकर विभाग का छापा, कर्मचारियों के फोन ज़ब्त, कांग्रेस ने अघोषित आपातकाल बताया

आयकर अधिकारियों की एक टीम ने मंगलवार को बीबीसी के दिल्ली स्थित दफ्तर पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए और उन्हें घर जाने को कहा गया। बीबीसी पर छापे की खबर के बाद कांग्रेस की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे अघोषित आपातकाल बताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल। यहां हम अडानी के मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!