[aioseo_breadcrumbs]

भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान – डॉ. वीरपाल निर्वाल ने खतौली में कार्यकर्ताओं को दिया ‘कार्य पद्धति’ का मंत्र

Share This Article

खतौली (मुजफ्फरनगर) भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत खतौली स्थित के. के. पब्लिक स्कूल में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में खतौली विधानसभा के मंसूरपुर मंडल एवं तिसंग मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने ‘भाजपा की कार्य पद्धति’ विषय पर अपना संबोधन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अनुशासित कार्यशैली और वैचारिक निष्ठा अनिवार्य है।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी नकुल उपाध्याय, मंडल प्रवासी अनुज सहरावत, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी, कार्तिक काकरान और अरुण कुमार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे

प्रशिक्षण वर्ग के दोनों सत्रों की अध्यक्षता क्रमशः राजेंद्र सिंह और धर्मपाल सिंह ने की। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराकर आगामी संगठनात्मक कार्यों के लिए तैयार करना है।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This