[aioseo_breadcrumbs]

SSP मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी डॉ० नीलम राय द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों हेतु “आर्ट ऑफ लिविंग” कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर योग, ध्यान एवं प्राणायाम का किया गया आयोजन

Share This Article

दिनांक 04.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी डॉ० नीलम राय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों हेतु आयोजित 03 दिवसीय “आर्ट ऑफ लिविंग” कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर योग, ध्यान एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ० नीलम राय ने प्रशिक्षु आरक्षियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुए नियमित योग एवं ध्यान को दिनचर्या में शामिल करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम के माध्यम से तनाव को कम कर कार्यक्षमता में वृद्धि की जा सकती है, जो पुलिस सेवा जैसे चुनौतीपूर्ण कार्य में अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध  इन्दु सिद्धार्थ भी उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रशिक्षु आरक्षियों को योग, ध्यान एवं अनुशासन के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच एक सफल एवं प्रभावी पुलिसकर्मी के लिए अनिवार्य गुण हैं। कार्यक्रम में प्रशिक्षु आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षु आरक्षियों के समग्र विकास के साथ-साथ उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाना है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक दक्षता एवं सजगता के साथ कर सकें।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This