मुजफ्फरनगर

थाना चरथावल पुलिस द्वारा मारपीट करने व जानलेवा हमला करने वाले 08 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

थाना चरथावल पुलिस द्वारा मारपीट करने व जानलेवा हमला करने वाले 08 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

अपर पुलिस महानिदेशक , मेरठ जोन मेरठ एवं  पुलिस उपमहानिरीक्षक , सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद मुजफ्फनगर  संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर व थाना प्रभारी चरथावल के कुशल नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 02.04.2026 को ग्राम सैदपुर कलां में सहबाब पुत्र मोहसिन की बहन की शादी थी, शादी में सालिम पुत्र राशिद की सहबाब उपरोक्त से कहासुनी हुई तथा फिर झगडा हो गया था। दोनो पक्षो का ग्राम समाज के सभ्रांत व्यक्तियो द्वारा दोनो पक्षो का समझौता करा दिया था किन्तु दिनांक 03.04.2026 को थाना चरथावल पुलिस को ग्राम सैदपुर कलां में उन दोनो पक्षों में दोबारा झगडा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर उ0नि0 श्री परविन्द्र मय पुलिस बल ग्राम सैदपुर कलां में बड़ी मस्जिद के पास पहुँचे तो काफी लोग एक दूसरे को गाली गलौच करते हुए लाठी डंडो से जान से मारनेे की नियत से मारपीट कर रहे थे। थाना चरथावल पुलिस द्वारा दोनो पक्षों का बीच बचाव करते हुए जानलेवा हमला करने वाले प्रथम पक्ष के 1. राशिद पुत्र रशीद, 2. रिहान पुत्र राशिद, 3. साजिद पुत्र रशीद निवासीगण सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर व 4. मोमीन पुत्र आलीमौहम्मद 5. फिरोज पुत्र कय्यूम निवासीगण मौ0 नूरबफान कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर व द्वितीय पक्ष के 1.सादाब पुत्र अनीश 2. सहबाब पुत्र मौहसीन 3. अनीश पुत्र रज्जाक 4. अलीम पुत्र नफीस निवासीगण ग्राम सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर 5. साकिब पुत्र जाकिर निवासी मौ0 खाली कूकड़ा थाना नईमण्डी, मुजफ्फरनगर को तस्दीक किया गया तथा घटना में शामिल कुछ व्यक्ति भीड का फायदा उठाकर भाग गये। पुलिस टीम द्वारा झगडे के दौरान घायल अनीस पुत्र रज्जाक व उनके भाई नफीस को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रथम पक्ष के राशिद, रिहान, साजिद, मोमीन उपरोक्त व द्वितीय पक्ष के सादाब, सहबाब, अनीश, अलीम उपरोक्त को मौक से गिरफ्तार किया गया। मौके से फिरोज व साकिब अपने कुछ अज्ञात साथियो के साथ झगड़ा करते हुए फरार हो गये। अभियुक्तगण के कब्जे से 06 डण्डे बरामद किये गये। उ0नि0 श्री परविन्द्र की तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पर मु0अ0सं0 52/2026 धारा 190,191(1),191),109(1),118(2),351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* राशिद पुत्र रशीद निवासी सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*2.* रिहान पुत्र राशिद निवासी सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*3.* साजिद पुत्र रशीद निवासी सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*4.* मोमीन पुत्र आलीमौहम्मद निवासी मौ0 नूरबफान कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*5.* सादाब पुत्र अनीश निवासी ग्राम सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर

*6.* सहबाब पुत्र मौहसीन निवासी ग्राम सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर

*7.* अनीश पुत्र रज्जाक निवासी ग्राम सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर

*8.* अलीम पुत्र नफीस निवासी ग्राम सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 06 डण्डे(घटना में प्रयुक्त)

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* प्र0नि0  सत्यनारायण दहिया

*2.* उ0नि0  परविन्द्र

थाना चरथावल पुलिस टीम

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!