मुजफ्फरनगर

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी के कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन एवं मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हेण्डल्स से किया गया आयोजित

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी के कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन एवं मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हेण्डल्स से किया गया आयोजित

 

शैक्षिक सत्र 2026-27 में ” स्कूल चलो अभियान’ का शुभारम्भ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज दिनांक 04 अप्रैल, 2026 को जनपद वाराणसी के कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर में आयोजित हुआ, कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन एवं मुख्यमंत्री जी के सोशल मीडिया हॅण्डल्स से किया गया।

जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा व मुख्य विकास अधिकारी  मुजफ्फरनगर  कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण के दिशा-निर्देशों के क्रम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, जानसठ रोड,मुजफ्फरनगर में सम्पन्न हुआ। माननीय मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण की व्यवस्था विद्यालय के ऑडिटोरिरयम हॉल में की गयी जिसे एल०ई०डी० के माध्यम से बड़े पर्दै पर देखा / सुना गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों का सम्बोधन, नये सत्र की पाठ्य पुस्तकें एवं बैग वितरण आदि गतिविधियां सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय मंत्री  अनिल कुमार, कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग, उ०प्र० सरकार, माननीय मन्त्री  कपिलदेव अग्रवाल, व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, राज्य मंत्री (स्व०प्रभार), उ०प्र० सरकार, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष,  वीरपाल निर्वाल , श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल  संजय राठी , मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण जी, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान श्री विश्व दीपक त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर एवं पुष्प भेंट कर किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा मां सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयी।तथा उपस्थित सभी माननीयों के स्वागत / सम्मान के उपरान्त कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।

सर्वप्रथम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा कार्यक्रम के मुख्य बिन्दुओं एवं रूपरेखा से संक्षिप्त में अवगत कराया गया, उनके द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के माध्यम से अभियानके लक्ष्यों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाना और उनकी सम्प्राप्ति सुनिश्चित किया जाना है, इसी के साथ उपस्थित सभी माननीयों के स्वागत के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।

मंच संचालन डॉ राजीव कुमार, बाल कल्याण समिति सदस्य द्वारा किया गया।

माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री  संदीप सिंह जी ने अपने उद्बोधन के माध्यम से विगत वर्षों की उ०प्र० सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए बताया कि हम मा० मुख्यमंत्री के प्रयासों से विद्यालयों में बच्चों का ड्राप आउट रोकने में सफल हुए हैं, बच्चों के नामांकन में भी वृद्धि हुई है। बच्चों को समय सारिणी के अनुसार शिक्षण कार्य कराया जाता है, मध्यान्ह भोजन भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित दिया जा रहा है। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को कक्षा-12 तक जोडने की भी बात कही।
माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी द्वारा को-लोकेटिड आंगनबाडी केन्द्रों में हुए सुधारों के विषय में भी जानकारी दी। महोदय के द्वारा बताया गया कि स्कूल चलो अभियान को पूर्णतया गम्भीरता से लिया जाये, यह हम सभी का दायित्व है, सभी बच्चों को शिक्षा पाने का अधिकार मिलना चाहिए, बच्चों को विद्यालय तक लाने का दायित्व भी हम सबका बनता है।

मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग को स्कूल चलो अभियान की बधाई के साथ अपने उद्बोधन में बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के सफल संचालन द्वारा विद्यालय बुनियादी सुविधाओं से सशक्त हुए हैं। विभागीय अधिकारियों एवं शिक्षक /शिक्षिकाओं के प्रयास की सराहना की गयी। उन्होंने बताया कि सामान्य और आर्थिक समानता के लिए शिक्षित होना जरूरी है, हमें बच्चों का ड्रॉप आउट रोकना होगा। यह भी बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में हम विद्यालयों में मूलभूत सुविधायें और पेयजल आदि व्यवस्थायें पूर्ण कराने में सफल हुए हैं। महोदय द्वारा बताया गया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के लिए भी बजट की व्यवस्था की गयी है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कक्षा 12 तक की कक्षायें प्रारम्भ की गयी हैं।
श्रमिकों और निराश्रित परिवारों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था की गयी है, बाल वाटिका केन्द्र संचालित किये गये हैं, डी0बी0टी0 के माध्यम से बच्चों के लिए धनराशि अभिभावकों के खातों में हस्तान्तरित की जायेगी। यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि अभिभावक बच्चों के लिए उक्त धनराशि से यूनिफार्म अवश्य खरीदें और सभी बच्चे यूनिफार्म में ही स्कूल आयें। महोदय द्वारा कहा गया कि बच्चों को संस्कारी बनाया जाये ताकि वें अपने माता-पिता और गुरूजनों का सम्मान करें। यदि बच्चा शिक्षित होगा तो एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा आगे बढ़ेगी।
महोदय द्वारा बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना के विषय में भी जानकारी दी गयी कि योजना के माध्यम से कन्याओं के खातों में धनराशि उपलब्ध कराई गयी है। प्रथम चरण में बच्चों के नामांकन के कार्य में सभी अधिकारियों व शिक्षकों, शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों को अपना पूर्ण योगदान देना होगा। विद्यालय खुलने से पूर्व सभी विद्यालयों की अच्छी प्रकार से सफाई करा ली जाये, कही पर गन्दगी न हो, ताकि जब बच्चा स्कूल आये तो उसे एक अच्छा माहौल मिले। सभी बच्चे स्कूल आयें कोई भी बच्चा स्कूल आने से वंचित न रहे।

जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल श्री संजय राठी जी ने सभी को स्कूल चलो अभियान की शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा कि कोई गरीब परिवार का बच्चा स्कूल जाने ने वंचित नहीं रहना चाहिए, सभी बच्चे स्कूल जायें और शिक्षा प्राप्त करें।

माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री वीरपाल निर्वाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मा० मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, उन्होने ने सभी जनप्रतिनिधियों से मंच के माध्यम से यह अनुरोध किया कि यदि उन्हें कहीं भी रास्ते में कोई ऐसा बच्चा मिले अथवा दिखाई दे जिसके पैर में जूता है जुराब नहीं है या चप्पल पहने है तो उस स्कूल के प्रधानाध्यापक,
अध्यापक से मिलकर समाधान सुनिश्चित करा लिया जाये। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित बच्चे के विषय में उसके घर जाकर अनुपस्थिति का कारण पता किया जाये, महोदय के द्वारा कहा गया कि समय-समय पर अच्छे बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित/ प्रोत्साहित अवश्य किया जाये ताकि अन्य बच्चे भी इससे प्रेरणा ले सकें।

मा० मंत्री कौशल विकास और व्यवसायिक शिक्षा, उ०प्र० सरकार श्री कपिल देव जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व यदि शिक्षा के नाम पर माता-पिता का दुहन करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी,
इस हेतु जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है। उन्होने कहा कि बच्चों की जितनी भी मूलभूत आवश्यकतायें जैसे जूते, मौजे, यूनिफार्म, बैग, किताबें तथा सबसे ज्यादा जरूरी साफ एवं पीने योग्य आर०ओ० का जल तथा बढिया फर्नीचर आदि बच्चों को मुहैया कराई जायें। सम्पूर्ण प्रदेश में कोई भी बच्चा जो विद्यालय जाने योग्य है वह स्कूल से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि मा० मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से उ०प्र० के सभी विद्यालयों का कायाकल्प हुआ है। हमारे मुख्यमंत्री जी यह चाहते है। कि हमारे प्रदेश के बच्चों का सर्वांगीण विकास हो। उनमें देश के प्रति प्रेम और श्रद्धा हो ताकि आने वाली मुश्किल एवं संकटो का सामना कर सकें, और डिजिटल राष्ट्र बनने का सपना भी साकार हो।

माननीय मंत्री श्री अनिल कुमार जी, कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग, उ०प्र० सरकार द्वारा कार्यक्रम में सभी का अभिनन्दन किया करते हुए कहा कि स्कूल चलो अभियान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।
मा० मुख्यमंत्री जी को 01 जुलाई, 2017 से आरम्भ हुए स्कूल चलो अभियान की बधाई दी और कहा कि 2017 से आज तक मा० मुख्यमंत्री द्वारा बहुत ही व्यापक सुधार शिक्षा में किये गये हैं। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मा०मुख्यमंत्री जी मॉडल कम्पोजिट विद्यालय और अटल आवासीय विद्यालय जिनमें श्रमिकों के बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं सरकार की प्राथमिकता में

श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर ने कहा कि हमारा प्रयास यही होना चाहिए कि जनपद में कोई भी बच्चा अशिक्षित न हो, जिस गली मौहल्ले में हम रहते हैं यह ध्यान रखा जाये कि कोई भी बच्चा ऐसा न हो जो स्कूल न जाता हो, यह हम सभी का दायित्व है।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि यह हम सभी का दायित्व है कि कोई भी बच्चों स्कूल जाने से वंचित न रहे, सभी आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडा जाये। उन्होने कहा कि स्कूलों में बच्चों की शत् प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाये।

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण माननीय मंत्री  अनिल कुमार जी, कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग, उ०प्र० सरकार माननीय मन्त्री  कपिलदेव अग्रवाल, व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, राज्य मंत्री (स्व० प्रभार), उ०प्र० सरकार,, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष,  वीरपाल निर्वाल , मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर, राष्ट्रीय जिलाध्यक्ष रालोद संजय राठी जी, मुख्य विकास अधिकारी  कंडारकर कमल किशोर देशभूषण जी,
प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान  विश्व दीपक त्रिपाठी,  रणवीर सिंह प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज कम्हेडा, आशीष द्विवेदी जिला समन्वयक आर०एम०एस०ए०, राजीव कुमार वरिष्ठ प्रवक्ता डायट उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अन्त में माननीय मंत्री अनिल कुमार, कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग, उ०प्र० सरकार माननीय मन्त्री  कपिलदेव अग्रवाल, व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, उ०प्र० सरकार,, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री वीरपाल निर्वाल , मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्ष,नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर, राष्ट्रीय जिलाध्यक्ष रालोद  संजय राठी जी, मुख्य विकास अधिकारी  कंडारकर कमल किशोर देशभूषण जी, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान  विश्व दीपक त्रिपाठी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा संयुक्त रूप से ‘स्कूल चलो अभियान-2026-27 के प्रचार-प्रसार हेतु हरी झण्डी दिखाकर एल०ई०डी० वैन का भी संचालन किया गया।

अन्त में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा समस्त गणमान्यों एवं मीडिया प्रमारिय का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी।

 

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!