अंतर्राष्ट्रीय

देसी अंदाज में बिल गेट्स ने रोटियां बनाई, घी के साथ चटखारे लेकर खाई, अब इस पर PM मोदी की ये प्रतिक्रिया आई

देसी अंदाज में बिल गेट्स ने रोटियां बनाई, घी के साथ चटखारे लेकर खाई, अब इस पर PM मोदी की ये प्रतिक्रिया आई

माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो रोटियां बनाते और इसे घी के साथ खाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ अमेरिकी सेफ ईटन बर्नथ भी हैं। सेफ ईटन बर्नथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बिल गेट्स को रोटियां बनाना सिखा रहे हैं। साथ ही ये भी बता रहे हैं कि उन्होंने रोटी बनाना कहां और किससे सीखा था। वीडियो की शुरुआत में सेफ ईटन दुनिया के चौथे सबसे अमीर बिजनेसमैन बिल गेट्स का परिचय करवाते हैं। फिर वो बिल गेट्स को नई डिश यानी रोटी के बारे में बताते हैं। इसके बाद गेट्स चम्मच से आटा गूंदते नजर आते हैं। वीडियो में गेट्स रोटियां भी बेलते हैं और फिर रोटी को घी के साथ चटकारे लेकर खाते हैं।

अब इसको लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। पीएम मोदी ने रोटी बनाने की कोशिशि की तारफी करते हुए लिखा कि शानदार बिल गेट्स, भारत में लेटेस्ट ट्रेंड मिलेट यानी मोटे अनाज का है। ये काफी पौष्टिक होता है। मोटे अनाज से कई व्यंजन तैयार होते हैं। आप उन्हें बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

गौरतलब है कि भारत में इस समय मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जा रहा है। श्री अन्न को देवान्न भी कहते हैं। मोटे अनाजों को श्री अन्न का दर्जा दिया गया है। श्री अन्न को अनाजों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। वक्त के साथ लोग गेहूं, चावल की ओर तेजी से बढ़ते चले गए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में श्री अन्न (मोटा अनाज) का सबसे बड़ा उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!