राष्ट्रीय

Digvijay Singh ने उठाए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा- दावे बड़े-बड़े लेकिन प्रमाण कुछ नहीं

Digvijay Singh ने उठाए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा- दावे बड़े-बड़े लेकिन प्रमाण कुछ नहीं

 

 

 

 

Digvijay Singh ने उठाए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा- दावे बड़े-बड़े लेकिन प्रमाण कुछ नहीं

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल जम्मू कश्मीर में है। जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा हमले को लेकर केंद्र पर कई सवाल उठाए हैं। भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे सर्जिकल स्ट्राइक के बाद करती है कि हमने इतने मार दिए, लेकिन प्रमाण कुछ नहीं है। आपको बता दें कि उरी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था। इसके अलावा पुलवामा अटैक के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान को एयर स्ट्राइक के जरिए जवाब दिया गया था। केंद्र की मोदी सरकार इसे अपनी बड़ी कामयाबी मानती हैं। लेकिन विपक्ष लगातार इसकी आलोचना करता रहता है।

केंद्र पर निशाना साधते हुए दिग्विजय ने कहा कि 370 हटाने से फायदा किसका हुआ। वे कहते थे कि आतंकवाद समाप्त हो जाएगा। हिंदुओं का बोलबाला हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जब से धारा 370 हटी है, आतंकवाद बढ़ गया है। रोज कुछ ना कुछ घटना हो रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि एक जमाने में आतंकवाद घाटी तक सीमित था। लेकिन अब धीरे-धीरे यह राजौरी पुंछ और डोडा तक आ रहा है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि हुकूमत क्या चाहती है, हुकूमत यहां का फैसला नहीं कराना चाहती हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार यहां के समस्या का निदान नहीं करना चाहती है।

भाजपा की केंद्र सरकार पर अपना हमला जारी रखते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार समस्या को कायम रखना चाहती हैं ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी सिनेमा बनती रहे और और हिंदू-मुसलमानों के बीच नफरत फैलता रहे। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि कभी आपने देखा के प्रधानमंत्री किसी फिल्म का प्रचार करने गया है। लेकिन नरेंद्र मोदी कश्मीर फाइल का प्रचार करने के लिए जरूर गए। उन्होंने कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि नफरत फैलाया जा रहा है और हम नफरत को खत्म करना चाहते हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!