Bollywood

Khesari Lal Yadav का नया वीडियो सॉन्ग जबरदस्त तरीके से हो रहा वायरल, इस अभिनेत्री संग लगाया रोमांस का तड़का

Khesari Lal Yadav का नया वीडियो सॉन्ग जबरदस्त तरीके से हो रहा वायरल, इस अभिनेत्री संग लगाया रोमांस का तड़का

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव बड़े नाम माने जाते हैं। खेसारी लाल अपनी गायकी और अभिनय के लिए खूब लोकप्रिय हैं। हर कोई उनके गाने या फिर फिल्म का इंतजार भी करता है। खेसारी लाल यादव कुछ भी यूट्यूब पर या सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। उसके व्यूज कुछ ही दिनों में लाखों में पहुंच जाता है। एक बार फिर से खेसारी लाल यादव ने अपने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए एक नया वीडियो सॉन्ग रिलीज कर दिया है। अब यह सॉन्ग यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है। सॉन्ग काफी रोमांटिक भी है। इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव भोजपुरी एक्ट्रेस सौम्या पांडे के साथ रोमांस का जबरदस्त तड़का लगाते दिखाई दे रहे हैं। रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके अलावा यूट्यूब पर भी इसे खूब सर्च किया जा रहा है।

खेसारी लाल यादव के गाने का बोल है 9 दिया तेल। इस गाने ने कड़ाके की ठंड में भी गर्मी बढ़ा दी है। खेसारी लाल और सौम्या पांडे की जोड़ी जबरदस्त लग रही है। वीडियो देखकर ही दिलों की धड़कन बढ़ जाएंगी। वीडियो में दिखाई दे रही जोड़ी को खूब सराहना भी मिल रही है। दोनों की केमिस्ट्री भी काफी सुपरहिट नजर आ रही है। इस वीडियो सॉन्ग को लेकर सौम्या पांडे और खेसारी लाल यादव को खूब कमैंट्स भी मिल रहे हैं। यूट्यूब पर यह ट्रेंनिंग लिस्ट में बना हुआ है। लगातार यह गाना टॉप टेन में ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है जबकि गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं।

दरअसल, खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से एक्टिव रहते हैं। वे फैंस के लिए लगातार नए वीडियो सोंग्स रिलीज करते रहते हैं। इससे पहले उनका झगड़ा 2.0 भी जबरदस्त तरीके से सुपरहिट हुआ था। यह भी दूसरे नंबर पर ट्रेंडिंग म्यूजिक में बना हुआ है। धमाका होई आरा में 2.0 की खेसारी लाल यादव की सुपरहिट हुई है। फिलहाल खेसारी लाल यादव कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन वह यूट्यूब पर अपने गानों को लगातार रिलीज करते रहते हैं। खेसारी लाल यादव का मानना है कि वह छोटे कंपनियों के लिए ज्यादा गाना गाते हैं क्योंकि इससे कई लोगों का परिवार चलता है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!