राष्ट्रीय

डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में BJPYM की सोशल मीडिया हेड के खिलाफ FIR

उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में शिकायत दी थी।

समाजवादी पार्टी के मुताबिक बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज ऋचा ने ट्वीट में सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इसकी शिकायत मिलने के बादपुलिस ने ऋचा के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

दोनों पार्टियों के बीच बढ़ा विवाद
इससे पहले समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के संचालक मनीष अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनपर ट्विटर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। बता दें कि मनीष अग्रवाल के खिलाफ तीन मामले दर्ज है। बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के नाम के ट्विटर हैंडल से रेप और जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था। ऋचा ने मनीष के साथ ही समाजवादी पार्टी के समन्वयक आशीष यादव और पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह के खिलाफ भी शिकायत दी थी।

अखिलेश के मामले पर आया बयान

बता दें कि मनीष की गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने कहा कि यहां अधिकारी मौजूद नहीं है। इस मामले पर उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायकों के साथ मुख्यालय गए थे। रविवार का दिन होने के कारण मुख्यालय में अधिकारियों की संख्या कम होती है। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने

अखिलेश से मुलाकात की थी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!