राष्ट्रीय

Ludhiana में श्रमिकों पर गिरा पिघला हुआ लोहा, आठ मजदूर अस्पताल में भर्ती

Ludhiana में श्रमिकों पर गिरा पिघला हुआ लोहा, आठ मजदूर अस्पताल में भर्ती

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार को पिघला हुआ लोहा गिरने से आठ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि लुधियाना के साहनेवाल के निकट यह हादसा हुआ, जहां सभी श्रमिक एक फैक्टरी में रात के समय काम कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक बताई गई है। साहनेवाल पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सुखदेव सिंह ने कहा कि उनकी टीम मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!