राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य संजय जैन के मेरठ में ब्रह्मपुरी स्थित आवास पर पहुंची

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य संजय जैन के मेरठ में ब्रह्मपुरी स्थित आवास पर पहुंची

पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयं संघ के वरिष्ठ प्रचारक आलोक कुमार जी के भांजे इंजीनियर ऋषभ जैन का एक सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया था। ऋषभ जैन ब्रह्मपुरी निवासी संजय जैन जी के इकलौते पुत्र थे।
कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने ऋषभ जैन के पिता संजय जैन एवं उनके परिवार को इस असीम दुख में सांत्वना दी। ऋषभ जैन सामाजिक जीवन में बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे उनके पिता संजय जैन द्वारा पुत्र ऋषभ जैन की पुरानी बातों तथा तस्वीरों का स्मरण करते हुए उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए।
कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी जी के साथ भाजपा अनुसूचित मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ रवि प्रकाश, दौराला ब्लाक प्रमुख उसीपाल भंडारी, माधव नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, ब्रह्मपुरी मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, गाजियाबाद अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद जाटव आदि भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!