उद्योग जगत

नवंबर में आधार Aadhaar based e-KYC लेनदेन 22 प्रतिशत बढ़कर 28.75 करोड़ पर

नवंबर में आधार Aadhaar based e-KYC लेनदेन 22 प्रतिशत बढ़कर 28.75 करोड़ पर

नयी दिल्ली। आधार आधारित ई-केवाईसी लेनदेन नवंबर में मासिक आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 28.75 करोड़ तक पहुंच गया। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को कहा गया कि ई-केवाईसी लेनदेन की कुल संख्या 1,350 करोड़ से अधिक हो गई है। बयान के अनुसार, नवंबर महीने में आधार सत्यापित लेनदेन में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और यह 195.39 करोड़ रहा।

‘‘देशभर में निवासियों द्वारा आधार के उपयोग में लगातार प्रगति देखी जा रही है। अकेले नवंबर में आधार का उपयोग करके 28.75 करोड़ ई-केवाईसी लेनदेन किए गए। यह इससे पिछले महीने की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है। नवंबर, 2022 के अंत तक ई-केवाईसी लेनदेन की कुल संख्या 1,350.24 करोड़ हो गई।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!