दुनिया

शादी के दिन दुल्हन ने कर दी ऐसी हरकत, दूल्हे के उड़े होश, अंत में हुआ ये अंजाम

शादी के दिन दुल्हन ने कर दी ऐसी हरकत, दूल्हे के उड़े होश, अंत में हुआ ये अंजाम

शादी के लिए हॉल तैयार है, मेहमान शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुके है। हॉल में दुल्हा अपनी दुल्हन से शादी करने के लिए इंतजार कर रहा है। सभी की नजरें इंतजार कर रही हैं दुल्हन का जिसके आने के बाद ही आगे के सभी रीति रिवाज का पालन किया जाएगा। इसी बीच शादी के हॉल में कुछ ऐसा हो जाता है जिससे हर किसी की आंखें फटी रह जाती है।

यहां कुछ ऐसा होता है जिससे बाद दूल्हा शादी करने से इंकार कर देता है। वैसे बता दें कि मामला दहेज की मांग से जुड़ा हुआ नहीं है। दरअसल ये घटना है अफ्रीका के घाना शहर की। यहां एक शादी के कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ। यहां दुल्हन की एक हरकत ने दूल्हे को इतना गुस्सा कर दिया कि दूल्हा शादी तोड़ने पर आमदा हो गया।

ये है मामला
दरअसल यहां शादी शादी से ठीक पहले दुल्हन अपने पूर्व प्रेमी से मिलने गई थी। इस दौरान दुल्हन अपने पूर्व प्रेमी के पैरों में लिपटकर जोर से रोने लगी। ये देखकर दूल्हा आग बबूला हो गया। दूल्हे ने दुल्हन को पूर्व प्रेमी के साथ देख कर शादी करने का फैसला ही छोड़ दिया। दूल्हे ने दुल्हन के साथ शादी तोड़ दी। वैसे दूल्हा दुल्हन का नाम पता नहीं चला है मगर नेटिजन्स के बीच शादी की ये अनोखी घटना काफी वायरल हो रही है।

अफ्रीकी मीडिया के मुताबिक दुल्हन शादी से पहले अपने पूर्व प्रेमी से अंतिम बार मिलने गई थी। इस दौरान दुल्हन काफी अधिक भावुक हो गई। दुल्हन अपने पूर्व प्रेमी से मिलकर रोने लगी। इस दौरान दूल्हा भी वहीं खड़ा था। इसी बीच दुल्हन की दोस्त ने दूल्हे को सारी बात विस्तार से बता दी। दुल्हन और उसके पूर्व प्रेमी की सच्चाई जानने के बाद दूल्हा काफी गुस्से में रहा। इसके बाद गुस्साए दूल्हे ने शादी तोड़ दी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!