

कांवड़ यात्रा-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद मुजफ्फरनगर में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 9.7.2025 को पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थानाक्षेत्र सिविल लाईन व कोतवाली नगर के कच्ची सड़क, अस्पताल तिराहा, मदीना चौक, बझेड़ी पुल एवं अन्य प्रमुख चौराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहकर पेट्रोलिंग करने, ड्रोन के माध्यम से छतों एवं संवेदनशील स्थानों की निगरानी करने, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर राजू कुमार साव, पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*








