राष्ट्रीय

Himachal CM यात्रा में गए और संक्रमित हुए’, कांग्रेस को मनसुख मंडाविया का जवाब- देश को कोरोना से बचाना मेरा दायित्व

Himachal CM यात्रा में गए और संक्रमित हुए', कांग्रेस को मनसुख मंडाविया का जवाब- देश को कोरोना से बचाना मेरा दायित्व

एक ओर जहां विश्व के कई सारे देशों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, दूसरी ओर भारत में इसको लेकर जबरदस्त तरीके से राजनीति तेज हो गई है। दरअसल, भाजपा के तीन सांसदों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखा था और कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ सकता है। इसी को लेकर मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी और कांग्रेस को एक पत्र लिखा था। अपने पत्र में मनसुख मंडाविया ने दावा किया था कि कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा से कोरोना का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए उसे स्थगित किया जाना चाहिए। अब इसी के बाद जबरदस्त तरीके से राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस मनसुख मंडाविया पर हमलावर हो गई है। तो दूसरी ओर कांग्रेस को मनसुख मंडाविया ने जवाब भी दे दिया है।

कांग्रेस को जवाब देते हुए मनसुख मंडाविया ने कहा कि कल मुझे राजस्थान के 3 सांसदों ने पत्र लिखा था कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में गए हुए कई लोगों को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि हिमाचल CM भी भारत जोड़ो यात्रा में गए थे, उसमें कोविड पॉजिटिव पाए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि मैंने राहुल गांधी और अशोक गहलोत को पत्र लिखकर इस बारे में बताया। भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते यह मेरा दायित्व है कि देश में कोरोना ना फैले। इससे पहले भाजपा के तीन सांसदों द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर चिंता जताए जाने का हवाला देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अनुरोध किया कि अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा सकता तो वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निलंबित करने पर विचार करें।

कांग्रेस ने क्या कहा था

केंद्र सरकार पर चुनिंदा ढंग से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी तो कर्नाटक और राजस्थान में यात्रा निकाल रही है। उसने सवाल पूछा कि क्या केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने उनके आयोजकों को भी पत्र लिखा है? अपने पार्टी सहयोगी की राय से हामी भरते हुए कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने भाजपा से इस मामले पर राजनीति नहीं करने को कहा। रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं समझ सकता हूं कि भाजपा भारत जोड़ो यात्रा की सफलता देख डर गयी है और वह मुश्किल में है।’’

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!