Bollywood

Border Movie में Suniel Shetty ने निभाया था BSF नायक का किरदार, उनके निधन पर एक्टर ने दी श्रद्धांजलि

Border Movie में Suniel Shetty ने निभाया था BSF नायक का किरदार, उनके निधन पर एक्टर ने दी श्रद्धांजलि

फिल्म बॉर्डर में सुनील शेट्टी ने जिस सीमा सुरक्षा बल के नायक का किरदार निभाया था, वो नायक अब असल जीवन में जींदगी की जंग हार गया है। वर्ष 1971 की लड़ाई के नायक भैरों सिंह राठौड़ का 81 वर्ष की उम्र में निधन सोमवार 19 दिसंबर को हो गया है। इसकी जानकारी उनके बेटे ने दी है।

एम्स में चला था इलाज
बता दें कि राठौड़ को जोधपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे सवाई सिंह ने जानकारी दी थी कि उनके पिता के अंगों के पक्षघात के कारण 14 दिसंबर को वो अस्पताल में भर्ती हुए थे। डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ है। अस्पताल में रहने के दौरान वो कई बार आईसीयू में भी भर्ती हुए थे। बता दें कि राठौड़ का परिवार जोधपुर से 120 किलोमीटर दूर सोलंकियातला गांव में रहता है।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान की जंग पर बनी फिल्म बॉर्डर में सुनील शेट्टी द्वारा पर्दे पर असाधारण वीरता को दिखाया गया था। वो वीरता असल में भारत मां के इस सपूत के जीवन से प्रेरित थी। लोंगेवाला में तैनाती के दौरान उनके द्वारा दिखाए गए पराक्रम के लिए उन्हें सेना मैडल से भी सम्मानित किया गया था। वहीं राठौड़ के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि नायक रिटायर्ड भैरों सिंह जी को हमारे राष्ट्र के लिए उनकी सेवा को लेकर याद किया जाएगा। उन्होंने हमारे देश के इतिहास में महत्वपूर्ण मोड़ पर अदम्य साहस दिखाया था। उनके निधन से मैं बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

बीएसएफ ने अपने नायक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए खहा कि उनके साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण को सलाम है। इस कठिन समय में हम उनके परिवार के साथ हैं।

सुनील शेट्टी ने जताया दुख
फिल्म बॉर्डर जो कि वर्ष 1997 में रिलीज हुई थी, उसमें सुनील शेट्टी ने भैरों सिंह की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उन्हें शहीद बताया गया था मगर असल में बीएसएफ का जवान बहादुरी के दम पर जीवित रहा था। भैरों सिंह का किरदार निभाने वाले सुनील शेट्टी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि रेस्ट इन पॉवर नाइक भैरों सिंह जी। परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं।

बीएसएफ बटालियन में थे तैनात
राठौर को जैसलमेर के थार रेगिस्तान में लोंगेवाला पोस्ट पर तैनात किया गया था, जहां उन्होंने बीएसएफ के छह से सात जवानों की एक छोटी इकाई की कमान संभाली थी, जिसके साथ सेना की 23 पंजाब रेजिमेंट की 120 जवानों की कंपनी थी। यह इन लोगों की बहादुरी थी जिसने पांच दिसंबर, 1971 को इस स्थान पर एक हमलावर पाकिस्तानी ब्रिगेड और टैंक रेजिमेंट को धूल चटा दी थी। उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए उन्हें 1972 में सेना पदक मिला। युद्ध के दौरान 14वीं बीएसएफ बटालियन में तैनात राठौर 1987 में सेवानिवृत्त हुए।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!