IPL 2023 Auction: 87 जगहों के लिए 405 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, लिस्ट में मयंक-स्टोक्स जैसे दिग्गज
IPL 2023 Auction: 87 जगहों के लिए 405 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, लिस्ट में मयंक-स्टोक्स जैसे दिग्गज

आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की बोली लगेगी। जानकारी के मुताबिक नीलामी प्रक्रिया कोच्चि में 23 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से यह शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक ऑक्शन के लिए 405 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। दरअसल इस बार मिनी ऑक्शन किया जा रहा है। मिनी ऑक्शन के लिए 717 भारतीय खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। फिलहाल 405 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है जिनकी बोली लगेगी। पहले 10 फ्रेंचाइजी की ओर से 369 खिलाड़ियों को शॉर्टेस्ट किया गया था। बाद में 36 और खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया।
आईपीएल के ऑक्शन के लिए इस बार बड़े-बड़े नाम हैं। ऑक्शन में अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, जो रूट, केन विलियमसन, शाकिब अल हसन, बेन स्टोक्स, इशांत शर्मा, सैम करन, लिटन दास जेसन होल्डर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। आपको बता दें कि मयंक अग्रवाल पंजाब किंग्स की कप्तानी करते थे। हालांकि उन्हें इस बार रिलीज कर दिया गया। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कप्तानी करने वाले केन विलियमसन भी रिलीज कर दिया गया। उनकी भी बोली इस बार लगेगी। इन 405 खिलाड़ियों में से 132 विदेशी खिलाड़ी जबकि 273 भारतीय हैं। 119 खिलाड़ी कैप्ड प्लेयर है जबकि अनकैप्ड खिलाड़ियों के बात करें तो इसके संख्या 283 है।
सबसे ज्यादा पैसे सनराइजर्स हैदराबाद के पास है। हैदराबाद के पास 42.25 करोड़ है। वही बेंगलुरु के पास 8.75 करोड़ है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास भी 7.05 करोड़ है। अब सवाल यह भी है कि आखिर आईपीएल 2023 की शुरुआत कब से होगी। इसको लेकर भी बड़ा अपडेट आ गया है। जानकारी के मुताबिक आईपीएल 2023 की शुरुआत 1 अप्रैल से होगी। यानी कि इस बार का आईपीएल सात आठ दिन की देरी से शुरू होगा। आईपीएल के देर से शुरू होने का कारण यह भी है कि इस बार महिला आईपीएल का आयोजन हो रहा है। महिला आईपीएल का ओपनिंग सीजन 3 मार्च से शुरू होगा और 26 मार्च तक चलेगा।