राष्ट्रीय

PM Modi को अपशब्द कहने वाले नेता के खिलाफ FIR के निर्देश, वीडियो सामने आने के बाद हुआ बवाल

PM Modi को अपशब्द कहने वाले नेता के खिलाफ FIR के निर्देश, वीडियो सामने आने के बाद हुआ बवाल

PM Modi को अपशब्द कहने वाले नेता के खिलाफ FIR के निर्देश, वीडियो सामने आने के बाद हुआ बवाल

कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी की है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो प्रधानमंत्री की हत्या की बात कह रहे है।
कांग्रेस के पूर्व मंत्री और नेता राजा पटेरिया एक विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए है। एक वीडियो में वो कथित तौर पर पीएम मोदी की हत्या की बात करते दिख रहे है। हालांकि मामले पर विवाद होने के बाद पटेरिया अपने बयान से पलट गए है।

दरअसल पटेरिया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कुछ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे है। इस वीडियो में वो कार्यकर्ताओं को कहते हैं मोदी चुनाव खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांटेगा। उन्होंने आगे कहा कि दलितों, आदिवासी और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में पड़ गया है। संविधान को बचाने के लिए मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहना होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि हत्या का मतलब हार है। मैं गांधी को माने वाला हूं। वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने कहा कि हत्या का मतलब चुनाव में मोदी और बीजेपी को हराना है। उन्होंने कहा कि वीडियो में जो कहा वो सभी फ्लो में कह दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि उस संबोधन के दौरान वीडियो का कुछ ही हिस्सा शेयर किया जा रहा है। मेरा बयान तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो पन्ना जिले के पवई का है।

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने दिए FIR करने के आदेश

कांग्रेस के नेता राजा पटेरिया के विवादिय वीडियो के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राजा परेटिया पर एफआईआर के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि उसने आपत्तिजनक बया दिया है। राजा पटेरिया ने पीएम मेदी की हत्या की बात कही है। पटेरिया के बयान से साफ है कि ये गांधी की नहीं इटली की कांग्रेस है। कांग्रेस की मानसिकता मुसोलिनी वाली है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!