Bollywood

अक्षरा सिंह पर लाइव परफॉर्मेंस के दौरान शख्स ने लुटाए पैसे, गुस्से से आगबबूला हुई भोजपुरी अभिनेत्री

अक्षरा सिंह पर लाइव परफॉर्मेंस के दौरान शख्स ने लुटाए पैसे, गुस्से से आगबबूला हुई भोजपुरी अभिनेत्री

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह खूब लोकप्रिय हैं। वह उन अभिनेत्रियों में है जो स्टेज शो के दौरान भी काफी सुपरहिट हैं। अक्षरा सिंह शानदार ठुमके तो लगाती ही हैं, साथ ही साथ अच्छा गाना भी गाती हैं। जिसकी वजह से स्टेज प्रोग्राम के लिए उनकी मांग काफी ज्यादा हो गई है। इन सब के बीच एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अक्षरा सिंह एक शख्स पर बुरी तरीके से भड़कती हुई नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह के इस गुस्से का कारण यह है कि वह शख्स अक्षरा पर पैसे लुटाने की गलती कर बैठता है। उस वक्त अक्षरा सिंह स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस दे रही थीं।

बताया जा रहा है कि उस शख्स से बदतमीजी को देखते हुए अक्षरा सिंह शो को अधूरा छोड़ कर ही चली जाती हैं। वह जब स्टेज पर गाना गा रही थीं, तभी वह शख्स आता है। वह एक्ट्रेस के ऊपर नोटों की बारिश करने लगता है। नोटों की गड्डिया उड़ाता है। लेकिन अक्षरा सिंह इसके बाद गुस्से से लाल पीली हो जाती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अक्षरा सिंह के चेहरे पर गुस्सा साफ तौर पर देखा जा सकता है। उनके जाने से ऑडियंस भी काफी निराश हो गई। अक्षरा सिंह इस तरह की घटनाओं पर लगातार निराशा व्यक्त करती रही हैं। एक बार फिर से वह इस तरह की घटना पर गुस्से में आ गई।

अक्षरा सिंह भोजपुरी की काफी मशहूर अभिनेत्री हैं। उनकी जोड़ी खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ काफी मशहूर रही। पवन सिंह और उनके बीच रिश्ते को लेकर भी सुर्खियां रही। हालांकि अब दोनों एक दूसरे पर वार करने का मौका भी नहीं छोड़ते हैं। हाल में ही अक्षरा सिंह को लेकर एक बड़ी खबर आई थी। उनके घर के बाहर फरारी के पोस्टर चिपका दिए गए थे। हालांकि, अब अक्षरा सिंह को मुन्ना शुक्ला डांस पार्टी मामले में जमानत मिल चुकी है। एक्ट्रेस का पीछा करते-करते पुलिस मुंबई भी पहुंच चुकी थी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!