Bollywood

इस दिन रिलीज होगी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, करण जौहर बोले- परंपराओं की जड़ तक जाती है फिल्म की कहानी

इस दिन रिलीज होगी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', करण जौहर बोले- परंपराओं की जड़ तक जाती है फिल्म की कहानी

हाल में ही आलिया भट्ट ने एक गुड न्यूज़ दी थी। लेकिन आलिया भट्ट के फैंस को एक और गुड न्यूज़ मिलने वाली है। दरअसल, आलिया भट्ट की अगली फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होगी। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर ने इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही करण जौहर ने कहा कि यह एक ऐसी कहानी है जो परंपराओं की जड़ों तक जाती है। दरअसल, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, पहले यह फिल्म फरवरी में आने वाली थी। लेकिन आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी की वजह से इस फिल्म की शूटिंग में देरी हुई।

अब इसका नया रिलीज डेट सामने आ गया है। 28 अप्रैल 2023 को यह सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में करण जौहर ने लिखा कि 7 साल बाद, आखिर वो वक्त आ गया कि अपने पहले घर यानी सिनेमाघर में लौटने का। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि अपनी सातवीं फिल्म के सेट पर मुझे एक नहीं बल्कि कई शानदार अभिनेताओं के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। यह एक कहानी है जो परंपराओं की जड़ों तक जाती है और इस कहानी का संगीत दिल को छू जाने वाला है। अपने परिवार और दोस्तों के साथ पॉपकॉर्न खरीदने और बड़े पर्दे पर प्यार और मनोरंजन को महसूस करने का समय आ गया है। यह बताते हुए हम बहुत खुश और उत्साहित हैं।

इससे पहले करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल आई थी। करण जौहर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता हासिल करती हैं। करण जौहर ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कुछ कुछ होता है फिल्म से की थी। बात अगर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की करें इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आज़मी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं। फिल्म को करण जौहर ने निर्देशित किया है जबकि इशिता मोइत्रा और शशांक खेतान ने लिखा है। फिल्म में अर्जुन बिजलानी और श्रद्धा आर्या भी एक अहम भूमिका में होंगे। फिल्म के संगीत के बारे में जो जानकारी मिल पाई है उसके मुताबिक प्रीतम ने इसकी धुने तैयार की है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!