Bollywood

Bhojpuri Film के मेकर्स के लिए पहली पसंद बने Khesari Lal Yadav, Pawan Singh को छोड़ा पीछे

Bhojpuri Film के मेकर्स के लिए पहली पसंद बने Khesari Lal Yadav, Pawan Singh को छोड़ा पीछे

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह के लिए सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक की वजह से एक तो उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही साथ उनकी ब्रांड वैल्यू में भी गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल, अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने की वजह से पवन सिंह लगातार विवादों में बने हुए हैं। ज्योति सिंह उनकी दूसरी पत्नी हैं। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए थे जिसकी वजह से अभिनेता का अब प्रोफेशनल लाइफ भी प्रभावित दिखाई दे रहा है। लॉलीपॉप स्टार पवन सिंह कभी भोजपुरी के नंबर वन प्रोड्यूसर डायरेक्टर अभय सिन्हा के सबसे पसंदीदा कलाकार हुआ करते थे। लेकिन अब उनके कैंप में खेसारी लाल यादव की एंट्री हो गई है।

भोजपुरी फिल्म को समझने वाले लोगों का मानना है कि पवन सिंह के साथ हाल में हुए कुछ विवादों की वजह से ऐसा हुआ है। निजी जिंदगी में पवन सिंह के साथ कई विवाद सामने आए हैं। यही कारण है कि पवन सिंह का इंडस्ट्री में करियर अब ढलान पर जाता दिखाई दे रहा है। उनके पर्सनल लाइफ का विवाद उनके प्रोफेशनल लाइफ पर हावी होता दिखाई दे रहा है। इसी वजह से खेसारी लाल यादव बाजी मारते दिखाई दे रहे हैं। अभय सिन्हा की कई फिल्मों की शूटिंग लंदन में चल रही है। इन्हीं में से कुछ फिल्मों में खेसारी लाल यादव नजर आने वाले हैं। इसके लिए खेसारी लाल यादव लंदन भी पहुंच रहे हैं। खेसारी लाल यादव पिछले दिनों भी इस कैंप के साथ नजर आए थे। उसके बाद इनकी फिल्मों ने भी कमाल किया था।

फिलहाल पवन सिंह ज्योति सिंह के साथ है। तलाक की वजह से सुर्खियों में है जिसकी वजह से मेकर्स कोई बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहते। पवन सिंह की इससे पहले हमार स्वाभिमान फिल्म आई थी जिसको बहुत ज्यादा स्क्रीन पर स्पेस हुई नहीं मिला। जबकि खेसारी लाल की फिल्म बोल राधा बोल को कई सिनेमाघरों ने रिलीज भी किया था। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फिलहाल पवन सिंह के छवि ऐसी बनती दिखाई दे रही है कि कोई भी फिल्म निर्माता उन्हें जल्द साइन नहीं करना चाहता। इसका जिम्मेदार पवन सिंह के व्यवहार को माना जा रहा है जो कि फिल्म निर्माताओं के साथ अच्छा तालमेल नहीं बिठा पाते। यही कारण है कि यह फिल्म यशी फिल्म्स जो अभय सिन्हा की है, कई फिल्मों को पवन सिंह से वापस ले लिया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!