धर्म

आज वृश्चिक राशि प्रवेश करेगा शुक्र:मकर सहित 6 राशियों के अच्छा समय; वृष, मिथुन और कुंभ राशि वालों को रहना होगा संभलकर

आज वृश्चिक राशि प्रवेश करेगा शुक्र:मकर सहित 6 राशियों के अच्छा समय; वृष, मिथुन और कुंभ राशि वालों को रहना होगा संभलकर

आज वृश्चिक राशि प्रवेश करेगा शुक्र:मकर सहित 6 राशियों के अच्छा समय; वृष, मिथुन और कुंभ राशि वालों को रहना होगा संभलकर

मकर सहित 6 राशियों के अच्छा समय; वृष, मिथुन और कुंभ राशि वालों को रहना होगा संभलकर.

शुक्र ग्रह अपनी राशि छोड़कर वृश्चिक में आ गया है। जिससे देश-दुनिया में बड़े बदलाव होंगे। इस ग्रह का शुभ-अशुभ असर लव लाइफ, पैसा, ऐश्वर्य, आनंद, मकान, वाहन, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक सामान आदि मामलों पर होता है। इसके अच्छे असर से ये सब सुख मिलता है। वहीं अशुभ असर से फालतू खर्चा होता है और इनसे संबंधित सुख में कमी होती है। शुक्र के शुभ प्रभाव के कारण 12 में से 5 राशियों को धन लाभ और स्त्री सुख मिलेगा।

मकर सहित 6 राशियों के लिए शुभ समय
शुक्र की चाल में बदलाव होने से कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन 6 राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। कामकाज की तारीफ होगी और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मेष, धनु और कन्या राशि के लिए मिला-जुला समय
शुक्र के राशि परिवर्तन करने से मेष, धनु और कन्या राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती है। पैसा खर्चा हो सकता है। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। साझेदारी संबंधी मामलों में उलझनें आ सकती हैं। बिजनेस के जरूरी फैसले सोच-समझकर लेने होंगे।

वृष, मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ
शुक्र के राशि बदलने से वृष, मिथुन और कुंभ राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लोगों के फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। राज की बातें उजागर हो सकती है। मेहनत बढ़ेगी। अपोजिट जेंडर वालों से संबंध बिगड़ सकते हैं। विवाद और दौड़-भाग भी हो सकती है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!