[aioseo_breadcrumbs]

*कांवड़ यात्रा-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा कांवड़ रुट का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक कर अधिनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

Share This Article

कांवड़ यात्रा- 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। इसी क्रम में आज दिनांक 11.07.2025 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा कांवड़ रुट का निरीक्षण करते हुए कावंड़ यात्रा के दौरान बनाये गये ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी सम्बन्धी आवश्य़क दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इस दौरान कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एंव उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कांवड मार्ग पर नियमित रूप से पेट्रोलिंग करने, कांवडियों/श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने, यदि किसी श्रद्धालु के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने तथा छोटी/बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा शिवभक्त श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम ली गयी तथा उन्हे अल्प आहार वितरित किया गया, श्रद्धालुओं को बताया गया कि किसी प्रकार की असुविधा/परेशानी होने पर डॉयल-112 पर कॉल कर सकते है, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नई मण्डी रूपाली राव, क्षेत्राधिकारी सदर देववृत बाजपेई सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This