उद्योग जगत

पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बीच भारत धड़ल्ले से रूस का कच्चा तेल खरीद रहा, अक्टूबर में ये रहा आंकड़ा

पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बीच भारत धड़ल्ले से रूस का कच्चा तेल खरीद रहा, अक्टूबर में ये रहा आंकड़ा

नयी दिल्ली। रूस अक्टूबर में सऊदी अरब और इराक जैसे परंपरागत विक्रेताओं को पछाड़कर भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है। कच्चे तेल की आपूर्ति पर नजर रखने वाली वोर्टेक्स के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। अक्टूबर के दौरान रूस ने भारत को 935,556 बैरल प्रति दिन (बीपीडी) कच्चे तेल की आपूर्ति की है। यह उसके द्वारा भारत को कच्चे तेल की अब तक की सर्वाधिक आपूर्ति है।

इसे भी पढ़ें: जाड़े की मांग, कम आपूर्ति से सरसों, सोयाबीन सहित सभी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार
वहीं, बीते वित्त वर्ष के दौरान भारत द्वारा आयात किए गए सभी तेल में रूस के तेल का सिर्फ 0.2 प्रतिशत हिस्सा था। यह अब भारत के कुल कच्चे तेल के आयात का 22 प्रतिशत हो गया है, जो इराक के 20.5 प्रतिशत और सऊदी अरब के 16 प्रतिशत से अधिक है। वोर्टेक्स के अनुसार, भारत ने दिसंबर 2021 में रूस से प्रति दिन केवल 36,255 बैरल कच्चे तेल का आयात किया, जबकि इराक से 10.5 लाख बैरल और सऊदी अरब से 952,625 बैरल प्रति दिन का आयात किया गया था।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!