राष्ट्रीय

हिंदू सेना की FIR की मांग, बीजेपी बोली- शिवराज पाटिल का बयान कांग्रेस की विकृत मानसिकता का प्रतीक

हिंदू सेना की FIR की मांग, बीजेपी बोली- शिवराज पाटिल का बयान कांग्रेस की विकृत मानसिकता का प्रतीक

गीता-कुरान पर शिवराज पाटिल की टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया। हिंदू सेना ने पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के खिलाफ ‘हिंदू धर्म को अपमानित करने’ के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा था कि भगवान कृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया था। शिवराज पाटिल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए हिंदू सेना ने कहा कि कांग्रेस नेता ने कुरान की तुलना भगवत गीता से की है, इस टिप्पणी ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने कहा- महागठबंधन छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं नीतीश कुमार
हिंदू सेना ने शिकायत दर्ज कर शिवराज पाटिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। दिल्ली पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में कहा गया है कि शिवराज पाटिल के खिलाफ “भगवान कृष्ण ने अर्जुन को जिहाद सिखाए जाने का दावा करने और हिंदू धर्म की तुलना करने” के लिए प्राथमिकी मांगी थी। पत्र में कहा गया है कि पूर्व गृह मंत्री पर “हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करने के लिए भारतीय दंड संहिता, 1863 की धारा 153, 153A, 153B, 295A और 298 के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में पटाखों पर बैन के बाद छिड़ी राजनीति, AAP नेता ने मंत्री बनने पर चलाए पटाखे? बीजेपी ने ‘दोहरे मापदंड’ पर उठाए सवाल
शिवराज पाटिल के बयान पर बीजेपी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि शिवराज पाटिल ने जो कहा वह उनकी पार्टी की विकृत और घृणित मानसिकता का प्रतीक है। बाल गंगाधर तिलक ने गीता में कर्म योग शास्त्र देखा और महात्मा गांधी ने अनाशक्ति को देखा। लेकिन राहुल गांधी की कांग्रेस के लोग इसमें जिहाद देखते हैं। उनका दिमाग वोट बैंक के मवाद से भरा है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे या सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए कि अगर शिवराज पाटिल ने जो कहा वह सही है तो क्या महात्मा गांधी ने जो कहा, गलत है?

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!