पुतिन शुरू से ही यूक्रेन के साथ वार्ता के पक्षधर थे, अब भी कुछ नहीं बदला है: रूस
पुतिन शुरू से ही यूक्रेन के साथ वार्ता के पक्षधर थे, अब भी कुछ नहीं बदला है: रूस

मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ‘‘शुरू से ही’’ यूक्रेन के साथ वार्ता के पक्षधर थे और इस संबंध में ‘‘कुछ भी नहीं बदला है।’’ क्रेमलिन (रूसी सरकार) के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव शुक्रवार को तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इससे पहले दिन में, एर्दोआन ने कहा कि पुतिन पहले की तुलना में ‘‘अधिक नरम और बातचीत के लिए अधिक तैयार’’ जान पड़ रहे हैं। उन्होंने संघर्ष समाप्त करने के लिए वार्ता की संभावना को लेकर कहा, ‘‘हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है।’’
इसे भी पढ़ें: Russo-Ukraine War | रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों में मार्शल लॉ की घोषणा की
पेस्कोव ने कहा, ‘‘अगर आपको याद हो तो राष्ट्रपति पुतिन ने विशेष सैन्य अभियान से पहले ही नाटो और अमेरिका दोनों के साथ बातचीत शुरू करने का प्रयास किया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ पुतिन वार्ता के पक्षधर थे, जब रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच एक दस्तावेज पर लगभग सहमति हो गई थी। इस संबंध में कुछ भी नहीं बदला है। यूक्रेनी पक्ष की स्थिति बदल गई है…यूक्रेनी कानून अब किसी भी बातचीत पर रोक लगाता है।