T20 World Cup 2022। श्रीलंका सुपर 12 में…भारत के ग्रुप में इस टीम को मिली एंट्री, दिलचस्प होगा मुकाबला
T20 World Cup 2022। श्रीलंका सुपर 12 में...भारत के ग्रुप में इस टीम को मिली एंट्री, दिलचस्प होगा मुकाबला

टी-20 विश्वकप को लेकर रोमांचक मुकाबले लगातार जारी है। फिलहाल क्वालीफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। ग्रुप-ए के मुकाबले में आज यूएई ने नामीबिया को हरा दिया है। इसके साथ ही नामीबिया अब प्रतियोगिता से बाहर हो गई है। लेकिन हारने के बावजूद भी नीदरलैंड की टीम सुपर-12 में पहुंच गई है। इसके अलावा सुपर 12 में श्रीलंका की टीम भी पहुंच चुकी है। श्रीलंका और नीदरलैंड की टीम ग्रुप-ए में थी। ग्रुप ए में श्रीलंका टॉप पर रही जबकि नीदरलैंड दूसरे स्थान पर रही। यही कारण है कि सुपर 12 में श्रीलंका की टीम ग्रुप के में पहुंची है। जबकि भारत वाले ग्रुप दो में नीदरलैंड की एंट्री हुई है।
इसे भी पढ़ें: जय शाह के बाद अब BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी का आया बयान, जानें टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे को लेकर क्या कहा
ग्रुप 2 में भारत के अलावा पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम है। अब इसमें नीदरलैंड पर शामिल हो चुका है। अब तक के शेड्यूल के मुताबिक नीदरलैंड के साथ भारत का मुकाबला 27 अक्टूबर को होगा। इसके अलावा ग्रुप दो में एक और टीम की एंट्री होगी जिसका फैसला 21 अक्टूबर को होगा। ग्रुप ए में श्रीलंका की टीम टॉप पर रही जिसकी वजह से वह ग्रुप एक में पहुंची है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम पहले से ही शामिल है। 21 अक्टूबर को एक और टीम इस ग्रुप में जुड़ जाएंगी। भारत को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलना है।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की धमकी के बाद आया अनुराग ठाकुर का बयान, बोले- भारत में भव्य तरीके से होगा 2023 के वर्ल्ड कप का आयोजन
23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भारत शानदार प्रदर्शन करके विश्वकप का अच्छा आगाज करना चाहेग। इसके अलावा भी भारत के पास विश्वकप में पाकिस्तान को हराकर बदला लेने का अच्छा मौका है। 2021 में टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान ने हराया था। भारत के मुकाबलों की बात करें तो 27 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ होगा जबकि 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले खेले जाएंगे। 2 नवंबर को बांग्लादेश के साथ मुकाबला होगा जबकि 6 नवंबर को ग्रुप बी के विनर के साथ भारतीय टीम भी रहेगी।