राष्ट्रीय
रीजीजू ने दिवंगत हॉकी दिग्गजों के परिवारों को पांच पांच लाख रूपये देने का ऐलान किया
रीजीजू ने दिवंगत हॉकी दिग्गजों के परिवारों को पांच पांच लाख रूपये देने का ऐलान किया


नयी दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाने वाले पूर्व हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह और एम के कौशिक के परिवारों को पांच पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। कौशिक और सिंह दोनों 1980 की मॉस्को ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य थे। रीजीजू ने ट्वीट किया ,‘‘हमने दो हॉकी दिग्गजों को कोरोना के कारण खो दिया।
