राष्ट्रीय

मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी चिंताजनक, अस्पताल में मौजूद हैं बेटे अखिलेश और बहू डिंपल

मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी चिंताजनक, अस्पताल में मौजूद हैं बेटे अखिलेश और बहू डिंपल


समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। मेदांता की ओर से आज जो विज्ञप्ति जारी की गई है, उसके मुताबिक अभी भी मुलायम सिंह यादव के हालत चिंताजनक है। उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया है। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी की ओर से भी कहा गया है कि डॉक्टरों की एक टीम लगातार मुलायम सिंह यादव की स्थिति की निगरानी कर रही है। वहीं, मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव लगातार अस्पताल में मौजूद हैं। बेटे और बहू उनकी देखभाल कर रहे हैं। मुलायम सिंह यादव को 2 अक्टूबर को हालत बिगड़ने के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। वे 26 सितंबर से ही अस्पताल में भर्ती थे।

इसे भी पढ़ें: अभी CCU में भर्ती हैं मुलायम सिंह यादव, जारी हुआ मेडिकल बुलेटिन, जानें कैसी है तबीयत

मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में तकलीफ के अलावा रक्तचाप की भी शिकायत है। इसके अलावा उम्र को लेकर भी उनकी कई समस्याएं हैं। दूसरी ओर मुलायम सिंह के स्वास्थ्य को लेकर लगातार प्रार्थनाएं की जा रही है। इससे पहले यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव से बात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसी बात की चिंता नहीं है। हर तरह के संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुलायम सिंह के स्वास्थ्य का हाल जाना था। इसके अलावा विपक्ष के कई नेताओं की ओर से भी अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम सिंह यादव की तबीयत के बारे में चिंता व्यक्त की गई है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई है।

इसे भी पढ़ें: ICU में मुलायम सिंह यादव, हॉस्पिटल पहुंचा पूरा सैफई परिवार, PM मोदी और राजनाथ ने अखिलेश से की बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से दूरभाष पर वार्ता कर मुलायम सिंह यादव की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन सूद और डॉ. सुशील कटारिया की निगरानी में 82 वर्षीय सिंह का इलाज किया जा रहा है। दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, ‘‘उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई, मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं। ब्रजेश पाठक ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्‍वस्‍थ होने की सूचना प्राप्त हुई, मैं प्रभु श्री राम जी से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!