राष्ट्रीय

दिल्ली में लड़के भी सुरक्षित नहीं: 12 साल के बच्चे से 4 ने किया गैंगरेप, अधमरी हालत में छोड़ गए वहशी

दिल्ली में लड़के भी सुरक्षित नहीं: 12 साल के बच्चे से 4 ने किया गैंगरेप, अधमरी हालत में छोड़ गए वहशी

देश की राजधानी दिल्ली में 12 साल के एक लड़के के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग लड़के को लाठियों से पीटा गया और फिर मृत समझकर छोड़ दिया गया। बाद में आरोपियों का इतने से भी मन नहीं भरा और हैवानियत की हदें पार करते हुए लड़के के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामले की जानकारी दिल्ली महिला आयोग ने शेयर की है और पुलिस से 4 दिन में में पूरी जानकारी तलब की है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि महिला पैनल ने घटना का संज्ञान लिया है और दिल्ली पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें: मुख्‍यमंत्री जी बताएं भूमाफिया पर वो कार्रवाई करेंगे या दिल्ली से विशेष दस्ता आएगा, अखिलेश यादव का योगी पर निशाना
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने घटना के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। एक 12 साल के लड़के के साथ 4 लोगों ने बुरी तरह से रेप किया और डंडों से पीटकर अधमरी हालत में छोड़कर चले गए। हमारी टीम ने मामले में FIR दर्ज करवाई। 1 आरोपी गिरफ़्तार, 3 अब भी फ़रार, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूँ। पुलिस ने इस मामले में अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य फरार हैं। महिला पैनल ने मामले के सिलसिले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!