देश बदल रहा है: पहले कबूतर छोड़े जाते थे, आज चीता छोड़ते है, नई लॉजिस्टिक्स नीति की लॉन्चिंग पर दिखा PM का अलग अंदाज
देश बदल रहा है: पहले कबूतर छोड़े जाते थे, आज चीता छोड़ते है, नई लॉजिस्टिक्स नीति की लॉन्चिंग पर दिखा PM का अलग अंदाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर यानी शनिवार को 72 वर्ष के हो गए। अपने जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को कुनो नेशनल पार्क के बाड़े में छोड़ा। अपने जन्मदिन पर पीएम ने कई कार्यक्रम में शिरकत की और उनका पूरा दिन व्यस्ता से भरा रहा। अपने जन्मदिन के अवसर पर वो अपनी मां से भी मिलने नहीं जा सके। जिसका जिक्र खुद पीएम मोदी की तरफ से एक कार्यक्रम में किया गया। जब श्योपुर महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में कहा कि अगर मेरे जन्मदिन पर कोई कार्यक्रम नहीं रहता तो मैं अपनी मां का पास जाता, उनके चरण छू करके आशिर्वाद लेता। आज मैं अपनी मां के पास नहीं जा सका लेकिन आज जब मेरी मां देखेगी कि मध्य प्रदेश के आदीवासी अंचल की लाखों माताएं मुझे आशीर्वाद दे रही हैं, तो उनको जरूर संतोष होगा।
इसे भी पढ़ें: अक्षय से सनी देओल तक, PM मोदी के जन्मदिन पर फिल्म हस्तियों ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई
दिल्ली में राष्ट्रीय रसद नीति के शुभारंभ पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। देश बदल रहा है। ‘पहले हम कबूतर छोडते थे, आज चीता छोड़ रहे हैं’। भारत एक्सपोर्ट के बड़े लक्ष्य तय कर रहा है, उन्हें पूरे भी कर रहा है. भारत मैन्यूफैक्चकिंग हब के रूप में उभर रहा है, वो दुनिया के मन में स्थिर हो रहा है. ऐसे में नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी सभी सेक्टर के लिए नई ऊर्जा लेकर आई है। बता दें कि पंडित नेहरू की अपनी 65वी बर्थ एनिवसर्री के बाद 18 नवंबर 1954 को नई दिल्ली स्टेडियम में लोगों के साथ शांति के प्रतीक सफेद कबूतर को उड़ाती तस्वीर काफी चर्चित रही है।