राष्ट्रीय

बेगूसराय में अंधाधुंध गोलीबारी कर 10 लोगों को घायल करने वाले बदमाशों तक पहुंची पुलिस, 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

बेगूसराय में अंधाधुंध गोलीबारी कर 10 लोगों को घायल करने वाले बदमाशों तक पहुंची पुलिस, 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया


बिहार के बेगूसराय गोलीकांड में 48 घंटे बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। हिरासत में गोलीकांड को अंजाम देने वाले दो बाइकर्स पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन्हीं दोनों मोटरसाइकिल सवार ने गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया था। ठीक दो दिन पहले बाइक सवार बदमाशों के खौफ की चर्चा पूरे देश में हो रही थी। जैसे लोन वुल्फ अटैक की घटना कभी विदेश में देखने को मिलती थी उसे बिहार के बेगूसराय जिले ने भी महसूस किया था।

इसे भी पढ़ें: तेरी सहायता से जय तो मैं अनायास पा जाऊंगा, नीतीश से मुलाकात के बाद बोले पीके- अगर 10 लाख नौकरियां दे दें तो…
क्या है पूरा मामला

बेगूसराय जिलान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर मंगलवार की शाम फूलवरिया, बछवाड़ा, तेघड़ा एवं चकिया थाना क्षेत्रों में मोटरसाईकिल सवार हमलावरों ने विभिन्‍न स्थानों गोलीबारी की जिसमें बरौनी थाना क्षेत्र में रहने वाले चन्दन कुमार (31) की मृत्यु हो गई थी जबकि 10 अन्य व्यक्ति घायल हो गये थे।

इसे भी पढ़ें: तो PM पद पर है नीतीश की नजर, ना-ना कहते-कहते हां कर ही बैठे, इस बयान से सब कुछ आ जाएगा समझ
बीजेपी हमलावर

बेगूसराय के सांसद तथा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस घटना को लेकर नीतीश सरकार पर करारे हमले किए थे। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘बिहार में जब भी ‘‘महागठबंधन’’ सरकार आती है तो राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने लगती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब ‘‘जंगल राज’’को ‘‘जनता राज’’ करार दिया है जो हास्यास्पद है। वह (मुख्यमंत्री) राज्य में राजद नेताओं के दबाव में काम कर रहे हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!