राष्ट्रीय

2021 में सड़क दुर्घटनाओं में 1.55 लाख लोगों की मौत, अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा: सरकार

2021 में सड़क दुर्घटनाओं में 1.55 लाख लोगों की मौत, अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा: सरकार


नयी दिल्ली। पिछले साल भारत में सड़क दुर्घटनाओं में 1.55 लाख से अधिक लोगों की जान चली गयी। इसका मतलब है कि औसत रोजाना 426 लोगों की या हर घंटे 18 लोगों की मौत हुई। यह किसी कलैंडर वर्ष में अब तक दर्ज दुर्घटनाओं में मौत के सर्वाधिक मामले हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के ‘भारत में दुर्घटनाओं में मृत्यु तथा आत्महत्या के मामले-2021’ मद के तहत आंकड़ों के अनुसार पिछले साल पूरे देश में 4.03 लाख सड़क दुर्घटनाओं में 3.71 लाख लोग घायल हो गये। गृह मंत्रालय के तहत कार्यरत एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं में मौत के सर्वाधिक मामले आये थे, वहीं सड़क दुर्घटनाओं और घायल हुए लोगों की संख्या इससे पहले के सालों के मुकाबले कम हुई है।

इसे भी पढ़ें: साइरस मिस्त्री का निधन उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे
आंकड़े दर्शाते हैं कि 2021 में प्रति हजार वाहनों पर मृत्यु के मामलों की दर 0.53 थी जो 2020 में 0.45 तथा 2019 में 0.52 की दर से अधिक थी लेकिन 2018 की 0.56 तथा 2017 की 0.59 दर से कम थी।

इसे भी पढ़ें: सिर झुकाकर चलाते हैं फोन तो आपको हो सकती है टेक नेक की गंभीर समस्या, ऐसे करे बचाव
साल 2020 में देश में ज्यादातर समय कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन लगा था और उस साल देश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 3.54 लाख रही जिनमें 1.33 लाख लोगों की मौत हो गयी, वहीं 3.35 लाख अन्य घायल हो गये। एनसीआरबी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा, ‘‘आमतौर पर सड़क दुर्घटनाओं में मौत के मामलों से ज्यादा लोगों के घायल होने के मामले आते हैं, लेकिन मिजोरम, पंजाब, झारखंड और उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में लोगों के घायल होने से ज्यादा मामले मौत के आये।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!