ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में फेल हुई भाजपा की विधायकों को खरीदने की कोशिश, हमारा कोई MLA नहीं बिका

दिल्ली में फेल हुई भाजपा की विधायकों को खरीदने की कोशिश, हमारा कोई MLA नहीं बिका

राजधानी में आप-भाजपा के बीच सियासी जंग छिड़ी हुई है। इस बीच दिल्ली विधानसभा के सोमवार को बुलाए विशेष सत्र में सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।


दिल्ली विधानसभा के सोमवार को बुलाए विशेष सत्र में भाजपा विधायकों की सदन में नारेबाजी के विरोध में आप विधायकों ने जवाबी नारेबाजी की। भाजपा विधायकों के बाहर आने के बाद भी आप विधायक भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा विधायकों के रवैए की कड़ी निंदा की उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक चर्चा करना नहीं चाहते, वह केवल हंगामा करने की नियत से सदन में आते हैं। इसी कारण उन्हें सदन से बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री ने कहा आज देश में महंगाई अपनी चरम पर है, लोगों के घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार ने हर मामले में टैक्स लगा दिया है। इतना टैक्स कभी भी नहीं लगा था। देश आजाद होने के बाद कभी भी दूध, दही, अनाज, दाल, चावल, चीनी पर टैक्स नहीं लगा था। अंग्रेजों ने भी कभी यह टेक्स नहीं लगाए।

केजरीवाल ने कहा कि पिछले दिनों संसद में केंद्र सरकार ने खुद माना है कि 10000 लाख करोड़ कर्जा माफ पूंजीपतियों कर किया गया है। किसान कर्ज से परेशान हैं वह दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। मगर उनका कर्जा माफ नहीं किया जा रहा है। उनकी उनकी जमीन की कुर्की की जा रही है। इसी तरह छात्रों का भी कर्जा माफ नहीं किया जा रहा और कर्जा नहीं देने पर छात्रों के पिता की कृषि भूमि को गिरवी रख रहे हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!