ब्रेकिंग न्यूज़
आजादी के जश्न में शामिल हुए Shah Rukh Khan, पत्नी और बेटों के साथ मिलकर घर पर फहराया Tiranga
आजादी के जश्न में शामिल हुए Shah Rukh Khan, पत्नी और बेटों के साथ मिलकर घर पर फहराया Tiranga

देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ का अमृत महोत्सव मना है। इस दिन को खास बनाने के लिए भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान में देश के आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक सभी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आजादी के इस जश्न में अब बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख़ खान भी जुड़ गए हैं। उन्होंने अपने घर मन्नत की छत पर तिरंगा फहराया है। इसकी तस्वीर गौरी खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। तस्वीर में शाहरुख़ खान पत्नी गौरी खान और अपने दोनों बेटो आर्यन और अब्राहम के साथ तिरंगे के सामने खड़े हैं।