ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मुजफ्फरनगर

मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारम्भ कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ

मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारम्भ कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ

मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारम्भ कार्यक्रम आज दिनांक 21.08.2021 को कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली जनपद की 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मा0 विधायक बुढाना श्री उमेश मलिक, जिलाधिकारी महोदय श्री चन्द्र भूषण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री आलोक यादव, नगर पालिका परिषद् मुजफ्फरनगर की मा0 अध्यक्षा श्रीमती अंजू अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अमित सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अर्पित विजयवर्गीय, नगर मजिस्ट्रेट श्री अभिषेक कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात डा0 दीक्षा शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री अनिल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश कुमार गोण्ड उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति फेज-1 व फेज-2 की भाति मिशन शक्ति फेज-3 दिनांक 21.08.2021 से दिनांक 31.12.2021 तक विशेष अभियान के रूप में संचालित किया जायेगा। इस विशेष अभियान के दौरान जनपद के समस्त विकास खण्डों, पंचायतों, शहरी निकायों एवं पुलिस थानों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता प्रदान किये जाने की कार्ययोजनाएं संचालित की जानी है। सभी संबंधित विभागों द्वारा कार्ययोजना बनाकर मिशन शक्ति अभियान का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्तर्गत लैंगिक आधारित संवेदीकरण, ध्वनि संदेश, साक्षात्कार, प्रशिक्षण, विभिन्न पर्वों के कार्यक्रम, थानों पर कार्यक्रम तथा पंचायत स्तर पर जागरूकता उत्पन्न किये जाने संबंधी कार्यक्रम संपन्न किये जायेंगे। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की प्रक्रिया को बढाया जायेगा। विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न स्तरों पर शासन स्तर से संचालित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए चलायी जा रही है विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों के चयन व प्रशिक्षण के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
माननीय मुख्यमंत्री जी के सफल निर्देशन में प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा एवं सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। मिशन शक्ति अभियान का फेज-1 एवं फेज-2 माह अक्टूबर, 2020 से माह अप्रैल, 2021 के मध्य संचालित रहा, जिसके अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम विभिन्न विभागों द्वारा संपादित किये गये। इस अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी विभागों द्वारा शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को अधिक से अधिक लाभान्वित किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा स्कूल ड्रेस बनाने, राशन दुकान संचालित करने एवं आंगनबाडी पोषाहार वितरण संबंधी कार्य सफलतापूर्वक संचालित किये जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
सशक्त स्त्री समृद्ध समाज का आधार होती हैं। इसी लिए नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावंलबन इस मिशन के आधार रखे गये हैं। मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद के सभी विभागों द्वारा कार्य योजना बनाकर कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। सभी विभागों द्वारा अपनी योजनाओं में महिलाओं को अधिक से अधिक लाभान्वित किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए मुख्यालय, तहसील, विकास खण्ड एवं ग्राम स्तर पर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मिशन शक्ति-3 इसी प्रयास को आगे बढा रहा है।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में लखनऊ के इन्द्रा गांधी प्रतिष्ठान में मा0 राज्यपाल महोदया एवं मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित हुए मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ तथा कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों द्वारा मा0 राज्यपाल महोदया एवं मा0 मुख्यमंत्री जी का संबोधन सुना गया। मा0 राज्यपाल महोदया एवं मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा बटन दबाकर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 1.5 लाख से अधिक बालिकाओं के खातों में धनराशि का हस्तान्तरण किया गया।
इसके उपरांत जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति पुरस्कार पाने वाली महिलाओं में प्रमुखतया ब्लॉक प्रमुख पुरकाजी श्रीमती मालती रानी, ब्लॉक प्रमुख खतौली श्रीमती संजो देवी, प्रोफेसर प्रमोद कुमारी नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा मुजफ्फरनगर, श्रीमती सीमा शर्मा उप निरीक्षक, कविता रानी आरक्षी, श्रीमती सीमा जैदी ग्राम प्रधान ग्राम बिहारी, श्रीमती प्रीती चौधरी ग्राम प्रधान हैदरनगर, श्रीमती मंजू चौधरी ग्राम पंचायत बेहडा सादात, श्रीमती प्रतिभा संजीवनी स्वयं सहायता समूह सैदपुर खुर्द, श्रीमती रश्मी दुर्गा स्वयं सहायता समूह ज्ञाना माजरा, डॉ0 दिव्या वर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती अलका सिंह
जिला मलेरिया अधिकारी, श्रीमती कमलेश आशा कार्यकत्री, श्रीमती कविता गुप्ता प्रधानाचार्य श्री देवी मन्दिर कन्या इ0का0 खतौली, श्रीमती सफिया बेगम प्रधानाचार्या नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इ0का0 मुजफ्फरनगर, श्रीमती उषा रानी प्रा0वि0 जयभगवानपुर वि0क्षे0 पुरकाजी, श्रीमती रीना सिंह सहायक अध्यापिका प्रा0वि0 भैंसी-2, श्रीमती आरती शर्मा प्रधानाध्यापक प्रा0वि0 रूस्तमगढ, डा0 निशा गुप्ता एसोसिएट प्रोफेसर जे0के0पी0 (पी0जी0) कालेज, डा0 रीना एसोसिएट प्रोफेसर, डा0 वर्चसा सैनी असिसटेंट प्रोफेसर जे0के0पी0 (पी0जी0) कालिज मुजफ्फरनगर, कु0 नेहा तोमर अन्तर्राष्ट्रीय शूटर मुजफ्फरनगर, कु0 ज्योति बालियान आर्चरी खिलाडी, कु0 दिव्या काकरान रेसलिंग खिलाडी, कु0 प्रियंका पंवार एथलेटिक्स खिलाडी, श्रीमती विजय आंगनबाडी कार्यकत्री ग्राम मेहलकी, श्रीमती अल्का आंगनबाडी कार्यकत्री ग्राम मखियाली, श्रीमती नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी, श्रीमती बीना शर्मा अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, श्रीमती पूनम शर्मा निदेशक चाईल्डलाईन, श्रीमती शिवांगी महिला कल्याण अधिकारी इत्यादि सम्मिलित रहीं।
कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट जन श्रीमती सुषमा पुण्डीर जिला महामंत्री भाजपा, श्रीमती रेणू गर्ग जिला मंत्री भाजपा, श्रीमती साधना सिंघल जिला मंत्री भाजपा, श्रीमती कविता सैनी अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत राज अधिकारी श्री अनिल कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मौहम्मद मुशफेकीन, डा0 राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति एवं श्रीमती मीरा शर्मा सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर द्वारा किया गया। जिला पंचायत राज विभाग एवं महिला कल्याण विभाग के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम सफलतापूर्ण आयोजित किया।

 

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!