


फाल्गुन मास महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आज दिनांक 26.02.2025 को जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा शिव चौक स्थित शिव मन्दिर प्रांगण में जनपदवासियों के साथ संध्याकालीन शिव महाआरती की गई। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विधि विधान से भगवान शिव की आरती की गयी तथा भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर जनपद में सुख/शान्ति व समृद्धि की मंगलकामना करते हुए प्रसाद ग्रहण किया गया। इसके साथ ही अधिकारीगण द्वारा उपस्थित सभी जनपदवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं गयी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी एवं जनपदवासी उपस्थित रहे ।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*









