राष्ट्रीय

CM शिवराज आज करेंगे हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ, 1.51 करोड़ तिरंगे फहराने का लक्ष्य

CM शिवराज आज करेंगे हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ, 1.51 करोड़ तिरंगे फहराने का लक्ष्य

देश में आज हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो रही है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जुमेराती पोस्ट ऑफिस में तिरंगा फहराकर अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा सीएम अपने गृह ग्राम जैत के निवास पर तिरंगा झंडा लगाएंगे।

देश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। मध्य प्रदेश में इस दौरान 1.51 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कुछ दिन पहले बड़ी झील में तिरंगा फहराकर लोगों से अभियान को सफल बनाने की अपील की थी। मुख्यमंत्री सुबह सीएम हाउस में नेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन करेंगे। इसके बाद स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण करेंगे। सुबह 10.30 बजे जुमेराती पोस्ट ऑफिस में तिरंगा झंडा फहराएंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे शाहगंज जिला सीहोर के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद शाम 4.20 पर उनका ग्राम जैत में झंडा फहराने का कार्यक्रम है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!