मनोरंजन जगत

सामने आई प्रियंका चोपड़ा की बेटी की तस्वीर, एक्ट्रेस ने पहली बार दिखाया मालती का चेहरा

सामने आई प्रियंका चोपड़ा की बेटी की तस्वीर, एक्ट्रेस ने पहली बार दिखाया मालती का चेहरा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी एक्ट्रेस अब हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में प्रियंका ने हाल ही में फैंस के साथ अपनी बेटी का तस्वीर शेयर की है।

इसी साल मां बनीं अभिनेत्री इन दिनों अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताती नजर आती हैं। एक्ट्रेस अपने इस फैमिली टाइम की कई तस्वीरें भी फैंस साझा करती रहती हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने फैंस काो अपनी बेटा का चेहरा नहीं दिखाया था। ऐसे में फैंस बेसब्री से उनकी बेटी की झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने रक्षाबंधन के मौके पर फैंस का यह इंतजार खत्म कर दिया है। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की झलक फैंस के साथ साझा की।

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, इन फोटोज में उन्होंने अपनी बेटी का पूरा चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। शेयर की गई इस तस्वीर में मालती का आधा चेहरा ही नजर आ रहा है। इस आधे चेहरे वाली तस्वीर में भी प्रियंका की बेटी काफी खूबसूरत लग रही हैं। सामने आई इस तस्वीर में मालती बैठी नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने सफेद रंग की एक टीशर्ट की पहन रखी है, जिस पर देसी गर्ल लिखा हुआ है।
वहीं, एक्ट्रेस ने भी अपनी बेटी की इस फोटो को कैप्शन देते हुए देसी गर्ल लिखा। साथ ही उन्होंने इस तस्वीर में अपने पति और हॉलीवुड एक्टर निक जोनस को भी टैग किया है। शेयर की गई इस आधी तस्वीर में भी अभिनेत्री की बेटी बेहद क्यूट लग रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर के सामने आते ही अब फैंस की बेताबी ऐर भी अधिक बढ़ गई है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि प्रियंका अपनी बेटी का पूरा चेहरा फैंस के साथ कब साझा करती हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!