ब्रेकिंग न्यूज़

गालीबाज श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार

गालीबाज श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार

श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। बता दें कि श्रीकांत चार दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने तीन लोगों के साथ श्रीकांत को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि श्रीकांत ने नोएडा के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में एक महिला के साथ बदसलूकी की थी। बदसलूकी की वीडियो वायरल होने के बाद ये विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया।

पुलिस से बचने के लिए श्रीकांत ने रविवार रात के बाद से अपना फोन ऑन नहीं किया था। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की कॉल डिटेल के आधार पर घटना के बाद संपर्क में आए करीबियों को रडार पर ले रही है। उत्तराखंड में ऋषिकेश में श्रीकांत त्यागी की लास्ट लोकेशन दिखी थी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!