राष्ट्रीय

PM मोदी बोले- भारत के कोविड टीकाकरण अभियान की गति और पैमाना वृहद है

PM मोदी बोले- भारत के कोविड टीकाकरण अभियान की गति और पैमाना वृहद है


नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत के कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान की गति और पैमाना वृहद है।साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने विज्ञान के प्रति उल्लेखनीय विश्वास जताया और समयबद्ध तरीके से टीकों की खुराक ली। मोदी ने यह टिप्पणी माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स की ओर से किए गए एक ट्वीट के जवाब में की। गेट्स ने अपने ट्वीट के माध्यम से टीकों की 200 करोड़ खुराक दिए जाने की भारत की उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी थी।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी की दूरदृष्टि से देश कोविड-19 के खिलाफ टीकों का सुरक्षा कवच पहन कर तैयार: जेपी नड्डा

गेट्स ने कहा, ‘‘टीकों की 200 करोड़खुराक देकर एक अन्य मील का पत्थर हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाइयां। कोविड-19 के प्रभाव को समाप्त करने के लिए भारतीय टीका निर्माताओं और भारत सरकार के साथ जारी साझेदारी के लिए हम आभारी हैं।’’ इसके जवाब में मोदी ने कहा कि इस महामारी के खिलाफ भारत के टीकाकरण अभियान की गति औरउसका पैमाना वृहद है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों, चिकित्सकों और नर्सों के अलावा कई लोगों के सामूहिक प्रयास से ही यह सफलता हासिल की जा सकी। उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही साथ भारत के लोगों ने विज्ञान के प्रति उल्लेखनीय विश्वास प्रदर्शित किया और समयबद्ध तरीके से उन्होंने टीकों की खुराक ली।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!